STF की गाड़ी पलटने के बाद हुई मुठभेड़, हथियार छीनकर भाग निकला था विकास
कानपुर, आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के मास्टरमाइंड विकास दुबे के एनकाउंटर की खबर है। एनकाउंटर में गंभीर रूप से घायल हुए विकास दुबे की मौत हो गई है। सुबह 6।30 बजे का यह घटनाक्रम है। विकास दुबे की कमर में गोली लगी है। विकास दुबे को स्ट्रेचर पर लाला लाजपत राय हॉस्पिटल में लाया गया है। पता चला है कि विकास दुबे जिस गाड़ी में सवार था, वही हादसे का शिकार हुई है। बर्रा थाना क्षेत्र के पास की ये घटना है। दुर्घटना में कार पलट गई है।
पता चला है कि गाड़ी पलटने के बाद घायल एसटीएफ के पुलिसकर्मियों की पिस्टल छीन कर विकास दुबे ने भागने की कोशिश की। इस दौरान साथ में वाहन चल रहे थे, उसमें पुलिस टीम ने विकास दुबे पर जवाबी फायरिंग की। सूत्रों के अनुसार विकास दुबे गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसे अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार खराब मौसम के कारण गाड़ी पलटी और उसके बाद ये घटना हुई। पता चला है कि गाड़ी में विकास बीच में बैठा था, उसके अगल-बगल में कमांडो बैठे थे।

गौरतलब है कि विकास दुबे को कानपुर ला रही एसटीएफ के काफिले की गाड़ी आज सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा कानपुर टोल प्लाजा से 25 किलोमीटर दूर हुआ। बताया जा रहा है कि जब गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हुई, उस समय विकास दुबे हथियार छीनकर भाग निकला।
घटनास्थल से सात से आठ किलोमीटर की दूरी पर विकास दुबे और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुआ। इस मुठभेड़ में विकास दुबे गंभीर रूप से घायल हो गया था।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार तेज बारिश और गाड़ी की रफ्तार तेज होने की वजह से गाड़ी पलट गई है। मीडिया की नजर से विकास दुबे को बचाने के लिए गाड़ी की रफ्तार काफी तेज थी। फिलहाल क्राइम स्पॉट पर किसी को जाने की इजाजत नहीं दी जा रही है।
प्रत्यक्षदर्शी ने सुनी फायरिंग की आवाज
मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शी का कहना है कि हमने फायरिंग की आवाज सुनी थी। गाड़ी का एक्सीडेंट नहीं हुआ था। हमने गोली की आवाज सुनी। इसके बाद पुलिस ने हमें भगाने की कोशिश की। हम वहां से हट गए। हम लोगों ने गोलियों की आवाज सुनी थी।
कैसे हुआ हादसा
हादसे को लेकर यूपी एसटीएफ के अफसर अभी कुछ बोलने से बच रहे हैं, लेकिन माना जा रहा है कि मीडिया की नजर से विकास दुबे को बचाने के लिए गाड़ी की रफ्तार काफी तेज थी। बारिश और तेज रफ्तार के कारण गाड़ी पलट गई।
खबर है कि विकास दुबे ने गाड़ी पलटते ही पुलिसकर्मियों का हथियार छीन लिया और भागने लगा। घटनास्थल से सात से आठ किलोमीटर की दूरी पर विकास दुबे और पुलिसकर्मियों के बीच मुठभेड़ हुआ. इस दौरान विकास दुबे गंभीर रूप से घायल हो गया।