गोगुन्दा में 22 विकास कार्यों के लिए 1.46 करोड़ रूपये की प्रशासनिक स्वीकृति जारी: जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री

गोगुन्दा में 22 विकास कार्यों के लिए 1.46 करोड़ रूपये की प्रशासनिक स्वीकृति जारी: जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री

जयपुर। जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने सोमवार को विधानसभा में कहा कि विधानसभा क्षेत्र गोगुन्दा में आवासीय विद्यालयों व छात्रावासों के अतिरिक्त अन्य विकास कार्य आवश्यकता, उपादेयता एवं बजट की उपलब्धता के आधार पर स्वीकृत किए जा सकेंगे। 

जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री प्रश्नकाल के दौरान सदस्य द्वारा इस सम्बन्ध में पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र गोगुन्दा में वर्ष 2024-25 में 22 विकास कार्यों के लिए 1.46 करोड़ रूपये की प्रशासनिक स्वीकृति जारी की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि तकनीकी स्वीकृति प्राप्त होते ही वित्तीय स्वीकृति जारी कर दी जाएगी। इसके अतिरिक्त जनजाति भागीदारी कार्यक्रम के अंतर्गत 25 विकास कार्यों के लिए 1.72 करोड़ रूपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रक्रियाधीन है। 

इससे पहले विधायक प्रताप लाल भील के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र गोगुन्दा में वर्ष 2023-24 के दौरान 52 कार्यों के लिए 625.87 लाख रूपये की वित्तीय स्वीकृति जारी की गई। जिसका विवरण उन्होंने सदन के पटल पर रखा। उन्होंने बताया कि वर्ष 2024-25 में 22 कार्यों हेतु 146.76 लाख की प्रशासनिक स्वीकृति जारी की गई है। जिसका विवरण भी उन्होंने सदन के पटल पर रखा।

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2टवीटर, टवीटर 1इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप  यूटयूब चैनल  से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट, देखें-  मप्र समाचार, छत्तीसगढ समाचार, उडीसा समाचार, राजस्थान समाचार, पंजाब समाचार, उप्र समाचार, खेल समाचार, धर्म समाचार, कैरियर समाचार, बिजनेस समाचार