दिग्विजय सिंह के बाद कमलनाथ ने भी माना कि कांग्रेस का बूथ मैनेजमेंट कमजोर

दिग्विजय सिंह के बाद कमलनाथ ने भी माना कि कांग्रेस का बूथ मैनेजमेंट कमजोर

भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बाद पीसीसी चीफ कमलनाथ सागर जिले के बीना पहुंचे। दिग्विजय सिंह के बाद अब कमलनाथ ने भी माना कि कांग्रेस का बूथ मैनेजमेंट कमजोर है। सागर जिले की बीना विधानसभा पहुचे पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सीधे तौर पर स्वीकार किया है कि कांग्रेस पार्टी का बूथ मैनेजमेंट और संगठन कमजोर है। बुधवार को सीहोर जिले में दिग्विजय सिंह ने कहा था कि लोग कांग्रेस को वोट तो देना चाहते है पर हमारा संगठन ही कमजोर है।

मध्यप्रदेश अंदर से खोखला हो गया है

बीना पहुंचे कमलनाथ ने शिवराज सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मध्यप्रदेश अंदर से खोखला हो गया है। यहां की तमाम योजनाएं अब खोखली योजनाए है। कहा कि शिवराज जी घोषणा मशीन है। मैं घोषणा की राजनीति पर विश्वास नहीं करता। दिग्विजय सिंह के संगठन कमजोर के बयान को लेकर कमलनाथ ने कहा की दिग्विजय सिंह ने यह कहा है हमारा संगठन कमजोर नहीं बल्कि हमारा बूथ मैनेजमेंट कमजोर है। हमारा मुकाबला केवल भाजपा से नहीं बल्कि भाजपा के संगठन से भी है। हमारा संगठन अब मजबूती की तरफ जा रहा है। बूथ लेवल को भी हम लोग सशक्त सबसे भारी बूथ प्रभारी बनाएंगे।

कमलनाथ और दिग्विजय के संगठन को कमजोर बताने पर सियासत प्रदेश में सियासत जारी है। चुनावी साल में दिग्गी और नाथ के बयान पार भाजपा हमलावर हुई है। बयानों पर भाजपा प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने तंज कसा है। नरेंद्र सलूजा ने कहा कि कांग्रेस के संगठन का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इंदौर और खंडवा के जिला अध्यक्ष होल्ड हैं। अल्पसंख्यक विभाग की कार्यकारिणी भंग है और कमजोर संगठन वाली पार्टी सरकार बनाने की बात कर रही है।

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2टवीटर, टवीटर 1इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट