उपचुनाव : कांग्रेस को संजीवनी, सत्तारुढ़ दलों ने जीती जंग

उपचुनाव : कांग्रेस को संजीवनी, सत्तारुढ़ दलों ने जीती जंग

नई दिल्ली। वर्ष 2022 में पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों से पहले आज सेमीफाइनल के नतीजे घोषित चौकाने वाले रहे। मध्यप्रदेश सहित 13 राज्यों की 29 विधानसभा सीटों और तीन राज्यों की तीन लोकसभा सीटों पर मतगणना जारी है, इनमें असम में पांच, पश्चिम बंगाल की चार, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और मेघालय की तीन—तीन, बिहार, कर्नाटक और राजस्थान की दो—दो और आंध्र प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र, मिजोरम और तेलंगाना की एक—एक सीटों पर मतगणना जारी है। इन 13 राज्यों में हुए उपचुनाव में ज्यादातर सीटों सत्तारुढ़ दलों के खाते में गईं। ऐसे में इन उपचुनावों को चुनावी राज्यों के सेमीफाइनल के तौर पर देखा जा रहा है। मालूम हो कि 2021 में उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब जैसे अहम राज्यों में विधानसभा चुनाव है।

मंगलवार को जारी मतगणना में लोकसभा सहित विधानसभा सीटों में सत्तारुढ़ दलों ने बाजी मारी। इनमें 29 विधानसभा सीटों के अलावा दो राज्यों दो और केंद्रशासित प्रदेश की एक सीट पर उपचुनाव हुए हैं, इनमें से हिमाचल प्रदेश की मंडील सीट पर कांग्रेस की प्रतिभा सिंह ने जीत दर्ज की है। मध्य प्रदेश की खंडवा सीट पर बीजेपी ने बाजी मारी है। दादरा नगर हवेली सीट शिवसेना ने जीती है।

पश्चिम बंगाल: ममता का जलवा कायम, चारों सीटों पर टीएमसी

पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने सभी चारों सीट पर बाजी मारी है। यहां दिनहाटा, शांतिपुर, खरदाहा और गोसाबा विधानसभी सीटों पर हुए उपचुनाव में सीधा मुकाबला रहा। सभी सीटें टीएमसी के खाते में गई हैं।

हिमाचल प्रदेश : कांग्रेस का क्लीन स्वीप

पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में विपक्षी कांग्रेस ने सत्तारूढ़ बीजेपी को जबरदस्त झटका दिया है। कांग्रेस ने यहां की तीनों सीटों पर क्लीन स्वीप किया है। 

मध्य प्रदेश : कांग्रेस का खुला खाता

मध्यप्रदेश में सत्तारुढ़ बीजेपी मुकाबले में आगे रही। यहां तीन में से दो सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है। हालांकि, एक सीट कांग्रेस छीनने में कामयाब रही है। रैगांव सीट से बीजेपी को 31 साल बाद पराजय का मुंह देखना पड़ा है। 

असम : उपचुनाव में हर तरफ कमल

उत्तर भारत के सबसे बड़े राज्य असम के विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी और उसके सहयोगियों ने सभी पांच सीटों पर जीत दर्ज की है। थौरा, गोसाईंगांव, तामुलपुर, भवानीपुर, मरियानी सीट पर हुए उपचुनाव में तीन पर बीजेपी और दो पर सहयोगी दल यूपीपीएल के प्रत्याशियों ने बाजी मारी है।

राजस्थान : कांग्रेस की बंपर जीत

कांग्रेस शासित राजस्थान में में दो सीटों पर हुए उपचुनाव में दोनों पर सत्तारूढ़ कांग्रेस आगे चल रही है। बीजेपी की मुश्किल की बात ये है कि वल्लभनगर और धारियावाड सीट पर दूसरे स्थान पर आने के लिए भी संघर्ष कर रही है। वहीं उत्तर-पूर्वी राज्य मेघालय में सभी तीन विधानसभा सीटों पर सत्तारूढ़ एनपीपी-यूडीपी गठबंधन ने जीत दर्ज की है।

बिहार में नीतीश का जलवा

बिहार में दो विधानसभा सीट कुशेश्वर स्थान और दूसरी तारापुर में से कुशेश्वर स्थान सीट पर जेडीयू प्रत्याशी विजयी रहा। जेडीयू ने तारापुर में भी आरजेडी को पीछे छोड़ दिया है। यहां ताजा नतीजों तक जेडीयू उम्मीदवार आरजेडी उम्मीदवार से 843 वोटों से आगे चल रहे हैं।

हरियाणा : जीते अभय चौटाला

रियाणा के सिरसा जिले की ऐलनाबाद सीट इनेलो के उम्मीदवार अभय चौटाला ने जीत ली है। यहां से बीजेपी—जेजेपी कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। केंद्रीय कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में इनेलो विधायक अभय सिंह चौटाला के इस्तीफा देने के कारण ऐलनाबाद में उपचुनाव हुआ है। इस सीट पर इनेलो ने अभय चौटाला, हरियाणा में सत्तारूढ़ भाजपा-जजपा गठबंधन ने गोबिंद कांडा और कांग्रेस ने पवन बैनीवाल को टिकट दिया था।

कर्नाटक : 50—50 रहे नतीजे

कर्नाटक में भाजपा और कांग्रेस को विधानसभा की एक-एक सीट पर जीत हासिल हुई है। यहां हंगल सीट पर कांग्रेस और सिंडगी सीट पर भाजपा को जीत मिली है।

महाराष्ट्र : कांग्रेस आगे

महाराष्ट्र की देगलुर सुरक्षित विधानसभा सीट पर उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रावसाहेब अंतपुरकर आगे चल रहे हैं। वह बीजेपी के प्रत्याशी सुभाष पीराजीराव साबने से मुकाबला है।

मिजोरम, आंध्र, तेलंगाना में मिला—जुला

मिजोरम में तुईरियाल सीट पर मिजो नेशल फ्रंट के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। कांग्रेस प्रत्याशी दूसरे नंबर हैं। वहीं तेलंगाना की हुजूराबाद सीट पर बीजेपी के प्रत्याशी एटेला राजेंदर बड़े मार्जिन से आगे चल रहे हैं।​ उधर, आंध्रप्रदेश की बडवेल सुरक्षित से वाईएसआर कांग्रेस प्रत्याशी ने पार्टी का परचम फहराया है।