मुख्यमंत्री का नीमराना दौरा, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सहायक उपनिरीक्षक स्व. सुरेन्द्र सिंह ओला को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री का नीमराना दौरा, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सहायक उपनिरीक्षक स्व. सुरेन्द्र सिंह ओला को दी श्रद्धांजलि

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार को नीमराना में सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) स्वर्गीय सुरेन्द्र सिंह ओला के पैतृक गांव माजरा काठ पहुंचे। शर्मा ने स्व. सुरेन्द्र सिंह की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

शर्मा ने स्व. सुरेन्द्र सिंह के परिवारजनों से मुलाकात की एवं उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने शोक-संतप्त परिवार को हर संभव मदद करने का विश्वास दिलाया। इस अवसर पर वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा, विधायक जसवंत सिंह यादव, बाबा बालकनाथ, देवीसिंह शेखावत, कुलदीप धनकड़ सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि सहायक उपनिरीक्षक सुरेन्द्र सिंह का 11 दिसंबर, 2024 को जयपुर के अक्षयपात्र चौराहा जगतपुरा पर वाहन दुर्घटना में गंभीर घायल होने पर अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया था।

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2टवीटर, टवीटर 1इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप  यूटयूब चैनल  से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट, देखें-  मप्र समाचार, छत्तीसगढ समाचार, उडीसा समाचार, राजस्थान समाचार, पंजाब समाचार, उप्र समाचार, खेल समाचार, धर्म समाचार, कैरियर समाचार, बिजनेस समाचार