घर घर पहुंचे कांग्रेसजन - 51 पोलिंग बूथों में आयोजित हुआ घर चलो अभियान

घर घर पहुंचे कांग्रेसजन - 51 पोलिंग बूथों में आयोजित हुआ घर चलो अभियान

घर घर पहुंचे कांग्रेसजन - 51 पोलिंग बूथों में आयोजित हुआ घर चलो अभियान

कांग्रेस सरकार की उपलब्धियां भाजपा सरकार की असफलता बताने के साथ दिलाई जा रही कांग्रेस की सदस्यता

मण्डला - कांग्रेस पार्टी ने पोलिंग बूथ स्तर पर संगठन सशक्तिकरण के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ आम जन को भी संगठन से जोड़ने के लिए घर चलो घर घर चलो अभियान शुरू किया है। मंगलवार 1 फरवरी से शुरू हुआ यह अभियान जिले की सभी 14 ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों अंतर्गत मण्डलमो सेक्टरों के पोलिंग बूथों में आयोजित किया गया। इसके तहत जिले के कुल 51 पोलिंग बूथों में अभियान का आयोजन हुआ। जिसमें कांग्रेस जनों ने घर घर पहुंचकर कांग्रेस की 15 महीने की सरकार में जनहितकारी उपलब्धियों की जानकारी देने के साथ वर्तमान भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों की जानकारी दी और काफी संख्या में लोगों को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई गई।

बिछिया व निवास विधायक सहित जिलाध्यक्ष भी पहुंचे घर घर -
इस अभियान के तहत बिछिया विधानसभा के विधायक नारायण सिंह पट्टा ब्लॉक कांग्रेस घुघरी के सलवाह मण्डलम अंतर्गत सलवाह पोलिंग बूथ के आयोजन में सम्मिलित हुए, जहां कार्यकर्ताओ के साथ बैठक कर मतदाता सूची की जांच कर आवश्यक जानकारी एकत्रित की गई और पत्रक में भरकर जमा किया वहीं उपस्थित कार्यकर्ताओं की सदस्यता करवाने के साथ सलवाह पोलिंग के घर घर पहुंचकर 50 से अधिक लोगों की सदस्यता करवाई। इस दौरान सदस्यता वाले घरों स्टीकर चिपकाने के साथ पम्प्लेट भी वितरण किये। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद कुशराम, मण्डलम अध्यक्ष रघुवीर अग्निहोत्री, आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष राधेशाह मरावी, जानकी कुशमरिया, अरविंद झारिया, मोंटी सोनवानी, पंकज झारिया सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। वहीं निवास विधायक डॉ अशोक मर्सकोले ब्लॉक कांग्रेस नारायणगंज के कूड़ामैली पोलिंग बूथ में सम्मिलित हुए जहां ब्लॉक अध्यक्ष गुलाब परस्ते सहित काफी संख्या में कांग्रेस जन मौजूद रहे, इस दौरान 50 से अधिक महिलाओं व सैकड़ों लोगों को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई गई। जिला कांग्रेस अध्यक्ष एड राकेश तिवारी, पूर्व विधायक संजीव उइके, वरिष्ठ नेता गुलाब उइके सहित सैकड़ों कार्यकर्ता ब्लॉक कांग्रेस मण्डला अंतर्गत मण्डला नगर के शहीद उदयचंद वार्ड के आयोजन में सम्मिलित हुए। जहां मतदाता सूची जांच उपरांत सदस्यता कार्यक्रम किया गया। इसके पश्चात घर घर जाकर सदस्यता करवाई गई।
 
इन पोलिंग बूथों में हुए आयोजन -
घर चलो घर घर चलो अभियान के तहत मण्डला जिला कांग्रेस अंतर्गत सभी 14 ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के कुल 51 पोलिंग बूथों में कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिसमें ब्लॉक डिठौरी के पालासुन्दर घटेरी बोरी रामगढ़ि डुंगरिया, ब्लॉक कांग्रेस बम्हनी के सिलगी कोटासँगवा सिलपुरा बम्हनी वार्ड क्रमांक 7, ब्लॉक कांग्रेस नैनपुर के टाटरी महात्मा गांधी वार्ड नैनपुर जवाहर वार्ड नैनपुर, ब्लॉक कांग्रेस मण्डला के शहीद उदय चंद वार्ड, ब्लॉक कांग्रेस मोहगांव के मलवाथर, ठेभा बोड़ासिल्ली कौआडोंगरी, ब्लॉक कांग्रेस नारायणगंज के कुड़ामैली, ब्लॉक कांग्रेस अंजनियाँ के अंजनियाँ क्रमांक 1,  ब्लॉक कांग्रेस घुटास के बर्रई, ब्लॉक कांग्रेस बिछिया के नयेगांवां इंद्रावन धरमपुरी भीमपुरी सिझौरा दानिटोला बिछिया नगर के 8 बूथ, ब्लॉक कांग्रेस मवई के बहरमुंडा पौंडी, ब्लॉक कांग्रेस घुघरी के सलवाह ढेंको तबलपानी बनिया सलवाह, ब्लॉक कांग्रेस निवास के आमडोंगरी, ब्लॉक कांग्रेस बकौरी के बकछेरादौना किन्द्री धनगांवमाल मवईजर चरगांव व ब्लॉक कांग्रेस बीजाडांडी के बारंगा कालपी कटंगी बीजाडांडी आदि पोलिंग बूथों में कांग्रेस पदाधिकारियों सहित कार्यकर्ताओं ने घर घर जाकर आम जन से संपर्क किया और सदस्यता दिलाई। घर चलो घर घर चलो का यह अभियान 28 फरवरी तक आयोजित होगा जिसमें जिले के सभी 940 पोलिंग बूथों पर कार्यक्रम आयोजित होंगे।