मंडला जिले में 17 नवंबर को मतदान, 3 दिसंबर को मतगणना

मंडला जिले में 17 नवंबर को मतदान, 3 दिसंबर को मतगणना
मंडला जिले में 17 नवंबर को मतदान, 3 दिसंबर को मतगणना

मंडला जिले में 17 नवंबर को मतदान, 3 दिसंबर को मतगणना

विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के तहत् आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील

जिला निर्वाचन अधिकारी ने पत्रकार वार्ता में दी जानकारी

मंडला (9 अक्टूबर 2023) - भारत निर्वाचन आयोग द्वारा सोमवार को विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिये निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है। निर्वाचन की घोषणा होते ही जिले में आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील हो गई है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सलोनी सिडाना ने विधानसभा निर्वाचन 2023 के संबंध में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर निर्वाचन कार्यक्रम और जिले में की गई चुनाव तैयारी की जानकारी दी। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा, अपर कलेक्टर एवं उपजिला निर्वाचन अधिकारी राजेन्द्र कुमार सिंह, संयुक्त कलेक्टर अरविंद सिंह, सहायक कलेक्टर रवि सिहाग तथा पत्रकारगण उपस्थित रहे।

21 अक्टूबर से प्रारंभ होंगे नामांकन -
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सिडाना ने बताया कि 21 अक्टूबर 2023 से नामांकन की प्रक्रिया प्रारंभ होगी। नामाकंन प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर 2023 है। 31 अक्टूबर 2023 को नामांकन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी। कलेक्टर ने बताया कि नाम वापसी की अंतिम तिथि 2 नवम्बर 2023 है। मतदान 17 नवम्बर को होगा तथा मतगणना के लिए 3 दिसम्बर 2023 नियत है। निर्वाचन कार्यक्रम 5 दिसम्बर 2023 को समाप्त होगा। जिले में निर्वाचन व्यय निगरानी हेतु दल गठित किया जा चुका है। आग्नेयास्त्र के दुरूपयोग रोकने हेतु आदेश प्रभावी कर दिये गए है। संहिता की धारा 144 लागू के आदेश प्रभावी कर दिये गए। कोलाहल नियंत्रण के आदेश प्रभावी एवं संपत्ति विरूपण के आदेश भी प्रभावी हो चुके है। 

जिले में कुल 945 मतदान केन्द्र -
कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने बताया कि जिले में मतदान केन्द्रों की कुल संख्या 945 है। विधानसभा बिछिया में 304, निवास में 321 तथा मंडला में 320 मतदान केन्द्र नियत किए गए हैं। 

7 लाख 93 हजार 39 मतदाता -
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 4 अक्टूबर 2023 की स्थिति के अनुसार जिले में कुल 793039 मतदाता हैं जिनमें 391471 पुरूष, 401553 महिला एवं 15 अन्य मतदाता सम्मिलित हैं। जिले का जेंडर रेशो 1026 तथा ईपी रेशो 63.76 है। विधानसभा बिछिया में कुल 259692 मतदाता हैं जिनमें 128066 पुरूष, 131621 महिला एवं 5 अन्य मतदाता सम्मिलित हैं। बिछिया का जेंडर रेशो 1028 तथा ईपी रेशो 62.89 है। विधानसभा निवास में कुल 265062 मतदाता हैं जिनमें 130553 पुरूष, 134502 महिला एवं 7 अन्य मतदाता सम्मिलित हैं। निवास का जेंडर रेशो 1030 तथा ईपी रेशो 63.80 है। विधानसभा मंडला में कुल 286285 मतदाता हैं जिनमें 132852 पुरूष, 135430 महिला एवं 3 अन्य मतदाता सम्मिलित हैं। मंडला का जेंडर रेशो 1019 तथा ईपी रेशो 64.59 है।
 
10054 पीडब्ल्यूडी, 876 सर्विस वोटर -
जिला स्तरीय स्टेडिंग कमेटी की बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने जानकारी दी कि जिले में कुल 10054 दिव्यांग मतदाता हैं। उन्होंनने बताया कि बिछिया विधानसभा में 3184, निवास विधानसभा में 3592 तथा मंडला विधानसभा में कुल 3278 दिव्यांग मतदाता हैं। इसी प्रकार जिले में कुल 876 सर्विस वोटर हैं। जानकारी के अनुसार बिछिया विधानसभा में 202, निवास में 410 तथा मंडला में 264 सर्विस वोटर हैं।

80 वर्ष से अधिक आयु के 6696 मतदाता -
जिला निर्वाचन अधिकारी ने जानकारी दी कि जिले की तीनों विधानसभाओं में 80 वर्ष से अधिक आयु के कुल 6696 बुजुर्ग मतदाता हैं जिनमें 2331 पुरूष तथा 4365 महिला मतदाता सम्मिलित हैं। बिछिया विधानसभा में कुल 2344 बुजुर्ग मतदाताओं में से 765 पुरूष मतदाता एवं 1579 महिला मतदाता हैं। निवास विधानसभा के अंतर्गत कुल 2220 बुजुर्ग मतदाताओं में से 762 पुरूष मतदाता एवं 1458 महिला मतदाता हैं। इसी प्रकार मंडला विधानसभा के अंतर्गत कुल 2132 बुजुर्ग मतदाताओं में से 804 पुरूष मतदाता एवं 1328 महिला मतदाता हैं।

18-19 आयु वर्ग के 37093 मतदाता -
जिले की तीनों विधानसभाओं में 18-19 आयु वर्ग के कुल 37093 मतदाता हैं जिनमें 19073 पुरूष, 18018 महिला तथा 2 अन्य मतदाता शामिल हैं। बिछिया विधानसभा के अंतर्गत 18-19 आयु वर्ग के कुल 12187 मतदाताओं में से 6413 पुरूष मतदाता एवं 5774 महिला मतदाता हैं। निवास विधानसभा के अंतर्गत 18-19 आयु वर्ग के कुल 12584 मतदाताओं में से 6417 पुरूष मतदाता एवं 6166 महिला एवं 1 अन्य मतदाता सम्मिलित हैं। इसी प्रकार मंडला विधानसभा के अंतर्गत 18-19 आयु वर्ग के कुल 12322 मतदाता हैं जिनमें 6243 पुरूष, 6078 महिला तथा 1 अन्य मतदाता शामिल हैं।