कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा आज से, महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार होगा कांग्रेस का मुद्दा

कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा आज से, महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार होगा कांग्रेस का मुद्दा

भोपाल। महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, अनुसूचित जाति-जनजाति वर्ग के साथ अत्याचार, महिला उत्पीडऩ, बदहाल कानून व्यवस्था जैसे जनता के मुद्दों को लेकर कांग्रेस मंगलवार को गणेश चतुर्थी से जन आक्रोश यात्रा निकालेगी। प्रदेश के सात स्थानों से 11400 किलोमीटर की यात्रा एक साथ प्रारंभ होगी। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक बड़ी सभा और अन्य कार्यक्रम होंगे। इसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता अलग-अलग स्थानों पर शामिल होंगे।
जनाक्रोश यात्रा में प्रदेश की जनता कुल 11 हजार 400 किलोमीटर दूरी तय करेगी। इस यात्रा को पूरा करने के लिए पार्टी के सात नेता नेतृत्व करेंगे। इन नेताओं में नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह 1600 किलोमीटर, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव 1700 किलोमीटर, कमलेश्वर पटेल 1900 किलोमीटर, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल 1400 किलोमीटर, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी 1400 किलोमीटर, कांतिलाल भूरिया 1700 किलोमीटर और पूर्व मंत्री जीतू पटवारी 1700 किलोमीटर का सफर तय करेंगे।

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2टवीटर, टवीटर 1इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट