पंजाब में 15 अप्रैल से 30 मई तक होंगे कर्मचारियों के जनरल ट्रांसफर और पोस्टिंग
चंडीगढ़। राज्य सरकार ने कर्मचारियों और अधिकारियों के जनरल ट्रांसफर के बारे में निर्देश जारी किए हैं। पर्सनेल डिपार्टमेंट (पर्सनेल पॉलिसी-2 ब्रांच) ने सभी डिपार्टमेंट के हेड, डिविजनल कमिश्नर, डिप्टी कमिश्नर, सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट, कॉर्पोरेशन और बोर्ड के चेयरमैन और डायरेक्टर को लेटर जारी कर निर्देश दिया है कि राज्य के अधिकारियों और कर्मचारियों के जनरल ट्रांसफर और पोस्टिंग 15 अप्रैल से 30 मई तक किए जा सकेंगे।
जारी लेटर के मुताबिक, 30 मई के बाद जनरल ट्रांसफर पर पूरी तरह रोक रहेगी और उसके बाद पर्सनेल डिपार्टमेंट के 23 अप्रैल, 2018 के ट्रांसफर पॉलिसी लेटर में किए गए प्रोविजन के मुताबिक ही ट्रांसफर और पोस्टिंग की जा सकेगी।
bhavtarini.com@gmail.com

