रामलला के सेवकों और पुजारियों के लिए खुशखबरी, वेतन बढ़ा, जानिए कितनी मिलेगी सैलरी

रामलला के सेवकों और पुजारियों के लिए खुशखबरी, वेतन बढ़ा, जानिए कितनी मिलेगी सैलरी

अयोध्या, श्रीराम मंदिर के उद्घाटन से पहले रामलला के सेवकों और पुजारियों के लिए खुशखबरी है। रामलला के पुजारियों और सेवादारों के वेतन में बढ़ोतरी कर दी गई है। खास बात यह है कि साल में दूसरी बार यह वृद्धि की गई है। इसके पहले मई 2023 में मुख्य पुजारी व चार सहायकों के अलावा चार अन्य सेवादारों का वेतन बढ़ाया गया था।

पद                   मई से पहले सैलरी           मई में इंक्रीमेंट के बाद सैलरी                  अक्टूबर में इंक्रीमेंट के बाद सैलरी
मुख्य पुजारी      15520 रुपये प्रतिमाह       25000 रुपये प्रतिमाह                          32900 रुपये प्रतिमाह
सहायक पुजारी   8940 रुपये प्रतिमाह         20000 रुपये प्रतिमाह                          31000 रुपये प्रतिमाह

साल में दूसरी बार बढ़ाई सैलरी
रामलला के प्रधान पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने बताया कि अब रामलला के पुजारी और सेवादारों को सरकारी सुविधाओं जैसी सुविधाएं राम मंदिर ट्रस्ट की तरफ से दी जाने की योजना है। जिसमें चिकित्सीय सेवा यात्रा भत्ता और निवास का भत्ता शामिल है। रामलला के प्रधान पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने वेतन बढ़ोतरी को लेकर ट्रस्ट के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया है।

विशेष सुविधाएं प्रदान की जाएंगी जल्द
सतेंद्र दास ने बताया कि ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने आश्वस्त किया था कि जल्द ही पुजारियों व कर्मचारियों को विशेष सुविधाएं प्रदान की जाएंगी, इस पर मंथन चल रहा है।

14 जनवरी से शुरू होने वाला है अनुष्ठान
राममंदिर के शुभारंभ का अनुष्ठान 14 जनवरी से शुरू होने जा रहा है। 22 जनवरी को रामलला के प्राण प्रतिष्ठा की तारीख संभावित है। इस दौरान अयोध्या में पांच लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। हालांकि मंदिर ट्रस्ट की तरफ से साधु संतों को उस दौरान अयोध्या नहीं आने की अपील की है। उनसे कहा गया है कि उस दौरान ठंड भी बहुत ज्यादा रहेगी। ऐसे में थोड़ा गर्मी होने पर अयोध्या आना ठीक रहेगा। इससे भीड़ भाड़ से भी बचा जा सकेगा।

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2टवीटर, टवीटर 1इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट