शासकीय विभागों में 31 हजार से ज्यादा पदों पर होंगी भर्ती

शासकीय विभागों में 31 हजार से ज्यादा पदों पर होंगी भर्ती

भोपाल। मध्यप्रदेश में बेरोजगारों के लिए अच्छी खबर है। शासकीय नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए मध्यप्रदेश में जल्द ही 31  हजार से अधिक पदों पर भर्ती होने जा रही है। यह भर्ती तृतीय श्रेणी के पदों पर तीन चरणों में भर्तियां होने जा रही हैं। 

दरअसल, सामान्य प्रशासन विभाग के प्रस्ताव पर वित्त विभाग ने एक बार में अधिकतम भर्ती की सीमा पांच प्रतिशत को बढ़ाने की भी सहमति दे दी है। प्रदेश में कुल 31,883 तृतीय श्रेणी के पदों पर भर्ती होनी है। वर्ष 2022-23 में 28,465, 2023-24 में दो हजार 57 और 2024-25 में एक हजार 361 पद भरे जाएंगे। जिन विभागों में स्वीकृत संवर्ग के पद 50 से कम हैं, वहां एक ही बार में भर्ती प्रक्रिया पूरी की जाएगी। 51 से लेकर 500 पद जिन संवर्ग में रिक्त हैं वहां इनकी पूर्ति दो चरण में की जाएगी। पहले चरण में वर्ष 2022-23 में 50 प्रतिशत और 2023- 24 में शेष 50 प्रतिशत पदों पर भर्ती होगी। ऐसे संवर्ग जिसमें रिक्त पदों की संख्या 500 से अधिक है वहां तीन चरणों में भर्ती प्रक्रिया होगी।