29 अप्रैल को नई दिल्ली में राष्ट्रीय विश्व पशु चिकित्सा दिवस समारोह, मप्र के 50 पशु चिकित्सा विशेषज्ञ शामिल होंगे

29 अप्रैल को नई दिल्ली में राष्ट्रीय विश्व पशु चिकित्सा दिवस समारोह, मप्र के 50 पशु चिकित्सा विशेषज्ञ शामिल होंगे

भोपाल, विश्व पशु चिकित्सा दिवस 29 अप्रैल को केन्द्रीय पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय और भारतीय पशु चिकित्सा परिषद द्वारा नई दिल्ली के विज्ञान भवन में वृहद समारोह किया जा रहा है। इसमें मध्यप्रदेश के पशुपालन विभाग के संचालक, महू, जबलपुर और रीवा पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय के उप कुलपति, जिलों के पशु चिकित्सक सहित लगभग 50 वरिष्ठ अधिकारी शामिल हो रहे हैं।

समारोह में देश के ख्यातिलब्ध पशु चिकित्सा विशेषज्ञों द्वारा तकनीकी प्रस्तुतिकरण दिया जायेगा। इसमें वन्य-प्राणी संरक्षण में पशु चिकित्सा का योगदान, महामारी के दौरान पशु स्वास्थ्य पहुँच, पशु चिकित्सा के क्षेत्र में महिला पशु चिकित्सकों का योगदान, जलवायु परिवर्तन के परिप्रेक्ष्य में पशु संरक्षण आदि विषय शामिल हैं।

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2टवीटर, टवीटर 1इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट