नीलिमा भोयार को शादी के रिसेप्शन में मिला नियुक्ति-पत्र का तोहफा

नीलिमा भोयार को शादी के रिसेप्शन में मिला नियुक्ति-पत्र का तोहफा

भोपाल, मध्यप्रदेश वेयरहाउसिंग एवं लॉजिस्टिक कार्पोरेशन में प्रबंधक, गुणवत्ता नियंत्रण के पद पर चयनित सुश्री नीलिमा भोयार को उनके विवाह के स्वागत समारोह में नियुक्ति पत्र का तोहफा मिला। उल्लेखनीय है कि गत दिवस मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री निवास पर समारोह कर कार्पोरेशन में चयनित 30 अभ्यर्थियों को नियुक्ति-पत्र वितरण किये थे।

सुश्री भोयार स्वयं का विवाह होने से नियुक्ति-पत्र लेने मुख्यमंत्री निवास पर उपस्थित नहीं हो सकी। यह जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री श्री चौहान के निर्देश पर ज़िला प्रबंधक बालाघाट श्री आर.के. पटले ने स्वागत समारोह में जाकर उन्हें नियुक्ति-पत्र सौंपा और शुभकामनाएँ दी।

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2टवीटर, टवीटर 1इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट