ओलंपिक 2020: 41 साल बाद भारत ने हॉकी में जीता मेडल

ओलंपिक 2020: 41 साल बाद भारत ने हॉकी में जीता मेडल

नई दिल्ली। टोक्यो ओलंपिक में भारतीय टीम ने इतिहास रच दिया। भारत ने पुरुष हॉकी में 4 दशक बाद कांस्य पदक जीत लिया है। भारत ने जर्मनी को 5-4 से पराजित कर यह खिताब अपने नाम किया। सिमरनजीत सिंह ने दो गोल दागे। हालांकि, टीम इंडिया मुकाबले में खराब शुरुआत के बाद भी लगातार गोल दागकर वापसी की। जर्मनी ने दो और गोल कर भारत पर दबाव बना दिया, लेकिन टीम इंडिया ने जबरदस्त वापसी करते हुए महज 2 मिनट में मैच को 5-4 की बढ़त पर ला दिया। जर्मनी ने मैच के पहले मिनट में ही गोल किया था। जर्मनी की ओर से Timur Oruz ने ये फील्ड गोल किया, जिसके बाद जर्मनी 1-0 से आगे हो गई। टीम इंडिया के पास जवाबी हमला करने का मौका था, लेकिन वो चूक गई। भारत को 5वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन रुपिंदर पाल सिंह गोल करने में नाकाम रहे। रुपिंदर निराश नजर आए। वह इंजेक्शन से खुश नहीं दिखे। पहला क्वार्टर में जर्मनी भारत पर हावी रहा। इसमें जर्मनी काफी आक्रामक नजर आया। जर्मनी की टीम ने पहले मिनट में ही गोल दागकर अपने इरादे साफ कर दिए और शुरुआती बढ़त बना ली। पहले क्वार्टर के खत्म होने के ठीक पहले उसे पेनल्टी कॉर्नर मिले। टीम इंडिया ने शानदार बचाव किया और जर्मनी की बढ़त को 1-0 तक ही रखा। श्रीजेश ने लगातार दो अच्छे सेव किए। इस तरह भारत ने इतिहास रच दिया।