दिल्ली में जेपी नडडा से प्रहलाद पटेल ने की मुलाकात, मप्र में हलचल हुई तेज
भोपाल। मप्र में बदलाव की सियासी अटकलों के बीच बुधवार को केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की है। इसके साथ ही चर्चाएं तेज हो गई हैं। मप्र विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बदलने की अटकलें चल रही है। प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में कई नाम चल रहे हैं। जिसमें केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल भी शामिल है। अब मप्र में बदलाव की सियासी अटकलों के बीच केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की है।
संवाद और संम्पर्क की पुरानी परम्परा
प्रदेश की सियासत को लेकर मुलाकात को अहम माना जा रहा है। प्रहलाद ने मुलाकात के बाद ट्वीट किया है। जिसमें लिखा है कि संवाद और संम्पर्क की पुरानी परम्परा है। उसी कड़ी में राष्ट्रीय अध्यक्ष से भेंट में उनके द्वारा प्राप्त दूरदर्शी मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त करता हूँ। बता दें कि विधानसभा और लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा ने राज्य इकाइयों के संगठन में बदलाव करना शुरू कर दिया है। झारखंड, पंजाब, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के प्रदेश अध्यक्ष बदल दिए गए है। मप्र में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए ऐसी अटकलें हैं कि भाजपा यहां भी प्रदेश अध्यक्ष बदल सकता है। मप्र के सियासी गलियारों में भजापा प्रदेश अध्यक्ष के लिए कई नामों की चर्चा चल रही है। केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल भी उन नामों में से एक हैं, जिनकी सबसे ज्यादा चर्चा है। चर्चा है कि मप्र विधानसभा चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए पीएम मोदी कैबिनेट फेरबदल में प्रहलाद सिंह पटेल को केंद्र सरकार से मुक्त कर प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी सौंप सकते हैं।
bhavtarini.com@gmail.com 
