मध्यप्रदेश खो खो टीम में मंडला के 3 खिलाड़ियों का चयन... 

मध्यप्रदेश खो खो टीम में मंडला के 3 खिलाड़ियों का चयन... 
मध्यप्रदेश खो खो टीम में मंडला के 3 खिलाड़ियों का चयन... 

मध्यप्रदेश खो खो टीम में मंडला के 3 खिलाड़ियों का चयन 

 राष्ट्रीय खो-खो चैंपियनशिप में करेंगे शिरकत

मंडला - भारतीय खो-खो फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा 55 वी राष्ट्रीय खो-खो चैंपियनशिप 20 नव. से 24 नव. तक उस्मानाबाद, महाराष्ट्र में आयोजित है। इस हेतु जबलपुर में 14 से 16 तारीख के बीच में राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 25 जिलों की दोनों वर्गों में टीमों ने सहभागिता दी। पूल मैचेस में मंडला ने सिवनी, शहडोल और सीहोर को एकतरफा हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। क्वार्टर फाइनल में मंडला ने सतना को एक पाली 7 अंकों से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। सेमीफाइनल में रीवा को हराकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मैच मंडला व जबलपुर के मध्य खेला गया जिसमें मंडला ने बहुत अच्छा प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान अर्जित किया। इसमें अनुराग यादव ,सागर मरावी, रविंद्र पुषाम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपना स्थान सुनिश्चित किया। 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक अभी तक प्रशिक्षण केंद्र से 150  प्रशिक्षणार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में मंडला जिले का प्रतिनिधित्व किया है। यह प्रशिक्षण खेल एवं युवक कल्याण विभाग द्वारा पुलिस लाइन मैदान में निशुल्क प्रदान किया जाता है। खिलाड़ियों के चयन पर यशपाल सिंह राजपूत पुलिस अधीक्षक मंडला, गजेंद्र सिंह कंवर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंडला, रविंद्र ठाकुर जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी ने प्रशिक्षक एवं खिलाड़ियों को बधाइयां प्रेषित की। साथ ही साथ राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया। खिलाड़ियों के राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयन पर  जसवंत अहिरवार, मोहन ठाकुर, अफसार खान, शशांक मिश्रा, अरविंद पटले, पंकज उसराठे, तिलोकचंद डोंगरे, करुणा मर्सकोले, रामवती, उमेश नंदा, दिलीप, पुरुषोत्तम नेताम, सुमन एवं समस्त खेल प्रेमियों ने बधाइयां दी।

इसे भी देखें

15 महीनों तक रामलला को वेद मंत्र सुनाएंगे महाराष्ट्र के वैदिक विद्वान

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2, टवीटर, टवीटर 1, इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट