सर्वसम्मति से सीपीसी अध्यक्ष बनीं सोनिया गांधी, राहुल गांधी से लोकसभा का नेता प्रतिपक्ष बनने का आग्रह

सर्वसम्मति से सीपीसी अध्यक्ष बनीं सोनिया गांधी, राहुल गांधी से लोकसभा का नेता प्रतिपक्ष बनने का आग्रह

नई दिल्ली, सोनिया गांधी को शनिवार को एक बार फिर से कांग्रेस के संसदीय दल का प्रमुख चुना गया। कांग्रेस संसदीय दल की संविधान सदन के सेंट्रल हॉल में बैठक हुई। बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सीपीसी प्रमुख नियुक्त करने के लिए सोनिया गांधी के नाम का प्रस्ताव पेश किया। खरगे के प्रस्ताव का पार्टी के सांसदों ने सर्वसम्मति से अनुमोदन किया। वहीं पार्टी की कार्य समिति की बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर राहुल गांधी से आग्रह किया गया कि वह लोकसभा में नेता विपक्ष की जिम्मेदारी संभालें।

चुनाव में मोदी की राजनीतिक और नैतिक हार: सोनिया गांधी

संसदीय दल का प्रमुख चुने जाने के बाद सोनिया गांधी ने पीएम मोदी पर करारा प्रहार किया, उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में मोदी की ‘राजनीतिक और नैतिक हार’ हुई है और उन्होंने नेतृत्व करने का अधिकार खो दिया है। फिर से सीपीपी प्रमुख चुने जाने पर सोनिया गांधी ने पार्टी नेताओं का आभार जताया और कहा कि कांग्रेस ने बडी दृढ़ता के साथ चुनाव लडा।

नेतृत्व करने का अधिकार भी खो दिया: सोनिया गांधी

सोनिया गांधी ने दावा भी किया कि लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी की राजनीतिक और नैतिक हार हुई है और ऐसे में उन्होंने न सिर्फ जनादेश बल्कि नेतृत्व करने का अधिकार भी खो दिया है। सोनिया ने कहा, 'देश की जनता ने विभाजन की राजनीति और तानाशाही को खारिज करने और संसदीय राजनीति को मजबूत करने तथा संविधान की रक्षा के लिए मतदान किया। 

भारत जोड़ो यात्रा का किया जिक्र

सोनिया गांधी ने कहा कि 'भारत जोड़ो यात्रा' और 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' ऐतिहासिक आंदोलन थे, जिसने पार्टी में हर स्तर पर नयी जान फूंकी। सोनिया ने कहा कि राहुल गांधी अभूतपूर्व व्यक्तिगत व राजनीतिक हमलों का मुकाबला करने की अपनी प्रतिबद्धता के लिए विशेष धन्यवाद के पात्र हैं। 

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2टवीटर, टवीटर 1इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप  यूटयूब चैनल से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट