मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को हनुमान जन्मोत्सव की दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को हनुमान जन्मोत्सव की दी शुभकामनाएं

रायपुर, मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को हनुमान जन्मोत्सव की बधाई और शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने आम जनता की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। उन्होंने कहा कि संकटमोचन हनुमान जी सभी विपत्तियों और दुःख को दूर करने वाले हैं। अष्ट सिद्धियों और सभी नौ निधियों से परिपूर्ण हनुमान जी बहुआयामी व्यक्तित्व के स्वामी हैं। उनमें ज्ञान, गुण, बल और भक्ति एक साथ दिखाई देते हैं। हनुमान जी के जीवन से हम समर्पण, साहस और बुराइयों के खिलाफ लड़ने की प्रेरणा ले सकते हैं।

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2टवीटर, टवीटर 1इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट