विकास यात्रा तय करेगी विधायकों का टिकट, तैयार हो रही सर्वे रिपोर्ट

विकास यात्रा तय करेगी विधायकों का टिकट, तैयार हो रही सर्वे रिपोर्ट

यात्रा से लिखी जाएगी विधायकों की 'विकास गाथाÓ

भोपाल। प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले सभी 230 विधानसभा क्षेत्रों में विकास यात्रा निकाली जा रही है। यात्रा बेशक सरकारी है और योजनाओं का प्रचार और लोगों की समस्याओं का समाधान हो रहा है, लेकिन इसके  जरिए विधानसभा क्षेत्र की रिपोर्ट भी तैयार रही है। यह रिपोर्ट विधायकों को टिकट दिलाने और काटने में बड़ी भूमिका निभा सकती है।

विकास यात्रा में सरकारी मशीनरी के साथ-साथ विधायक एवं सत्तारूढ़ दल के जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में शामिल हो रहे हैं। यात्रा गांव-गांव घूम रही है और सरकारी तंत्र हर गांव की समस्या, शिकायतें, हितग्राही लाभ, भ्रष्टाचार आदि का लेखा-जोखा जुटा रहा है। इधर सत्तारूढ़ दल के कार्यकर्ता भी जनता की नाराजगी, विधायक अथवा अन्य नेताओं के प्रति नाराजगी। भ्रष्टाचार, विरोध, स्वीकारता/अस्वीकारता आदि का रिकॉर्ड मेंटेन करने में लगे है। सरकारी तंत्री का रिकॉर्ड शासन के पास पहुंचेगा और दल का रिकॉर्ड संगठन के पास पहुंचेगा। यात्रा के बीच भाजपा के पूर्णकालिक कार्यकर्ता भी विधानसभा क्षेत्र में घूम रहे हैं। वे भी विधायकों की गोपनीय रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं। सत्ता और संगठन की रिपोर्ट विधानसभा वार अगले दो महीने के भीतर तैयार हो जाएगी। इसका उपयोग भाजपा टिकट चयन में कर सकती है। साथ ही चुनाव प्रचार का रोडमैप भी इसी के आधार पर बनेगा। यहां बता दें कि विकास यात्रा का सबसे बड़ा सियासी फायदा यह होगा कि सरकार को जमीनी हकीकत का पता चलेगा। ऐसे में 6 महीने के भीतर जरूरी सुधार किया जा सकेगा।

इनके कटेंगे टिकट
जिन विधायकों के क्षेत्र में विकास यात्रा में जनता ज्यादा नाराज है। विधायक अथवा उसके परिजनों पर भ्रष्टाचार, खनन, शासकीय संपत्ति पर कब्जा जैसे आरोप गंभीर हैं, ऐसी स्थिति में संबंधित विधायक का टिकट कट सकता है। जिन सीटों पर भाजपा के विधायक नहीं है, वहां भी टिकट चयन में भी इसी रिपोर्ट का उपयोग होगा।

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2टवीटर, टवीटर 1इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट