अपने बहुप्रतीक्षित सांग 'याद पिया की आने लगी' के रिलीज होने से पहले, दिव्या खोसला कुमार ने अपने बीते हुए समय और अच्छे पुराने दिनों के बारे में बताते हुए अपने बचपन की यादों को ताज़ा किया !

हाल ही में अपने नए सांग 'याद पिया की आने लगी' के टीज़र पोस्टर के लॉन्च के बाद, बहु-प्रतिभाशाली और खूबसूरत एक्टर-डायरेक्टर ने फाल्गुनी पाठक के लोकप्रिय सांग को री-क्रिएट करने के लिए शूटिंग की है, यह सांग 16 नवंबर को रिलीज़ होने वाला है |
टी-सीरीज के 'कभी यादों में आओ' सहित कई सारे लोकप्रिय म्यूजिक वीडियो सांग्स में नज़र आने के बाद दिव्या म्यूजिक लवर्स को विशेष तौर से अपने फेन्स को अपने अगले म्यूजिक वीडियो सांग 'याद पिया की आने लगी' से प्रभावित करने के लिए तैयार है| दिव्या ने हाल ही में अपने नए सांग की अनोखी और दिलचस्प अवतार की तस्वीरें भी साझा की हैं, जिसमें वह सांग में एक्ट करते नज़र आ रही है साथ ही ऑडियंस को और अधिक जानने के लिए उत्सुक कर रही है|
'याद' शब्द पर जोर देते हुए दिव्या ने अपने बचपन की कुछ क्यूट तस्वीरें पोस्ट की है| साथ ही उन्होंने 'याद पिया की आने लगी' का जिक्र करते हुए अपने फॉलोवर्स और फेन्स को हैशटैग ‘#MeriYaad, का यूज़ करते हुए अपनी यादों को साझा करने के लिए कहा|
सोशल मीडिया की बात करें तो दिव्या ने लिखा है "मेरे बचपन में मुझे स्कीइंग करना और घर से बाहर समय बिताना पसंद था, मुझे अपना दसवां बर्थडे आज भी याद है जो मेरा अब तक का बेस्ट बर्थडे था |जब भी मैं इन पिक्चर्स को देखती हूँ तो पुरानी यादों में खो जाती हूँ| आप भी अपनी पुरानी यादों को मेरे साथ #MeriYaad, यूज़ करके शेयर करें, मैं उन्हें देखने के लिए अब और इंतज़ार नहीं कर सकती हूँ."
'याद पिया की आने लगी' गुलशन कुमार, भूषण कुमार की टी-सीरीज़ द्वारा प्रोड्यूस्ड किया गया सांग है, जिसे जानी द्वारा लिखा गया है, इस सांग को नेहा कक्कड़ ने गाया है और तनिष्क बागची ने इसे कंपोज्ड किया है| इस वीडियो सांग का कांसेप्ट राधिका राव और विनय सप्रू का है वह दिव्या को कैसे देखते है टैलेंटेड एक्ट्रेस के रूप में जो उनके विज़न को प्रभावित करती है|