वीरे दी वेडिंग ’के बाद, निखिल द्विवेदी एक फीमेल सुपरहीरो ट्राइलॉजी 'नागिन' प्रोड्यूस करने जा रहे है

वीरे दी वेडिंग ’के बाद, निखिल द्विवेदी एक फीमेल सुपरहीरो ट्राइलॉजी 'नागिन' प्रोड्यूस करने जा रहे है
मुंबई, एक महिला प्रधान फिल्म 'वीरे दी वेडिंग का निर्माण करने के बाद प्रोड्यूसर निखिल द्विवेदी अब एक महिला प्रधान फीमेल सुपर हीरो फिल्म से इंट्रोड्यूस कराने जा रहे है| इस फीमेल सुपर-हीरो फ्रैंचाइज़ी का नाम 'नागिन' होगा| यह फिल्म सबसे ज्यादा बिकने वाली किताब और लोककथाओं पर आधारित होगी। तीन पार्ट में बनने वाली यह फिल्म पूरे महाद्वीपों में विस्तारित की जायेगी| इसमें आधुनिक यह होगा कि नागिन, इच्छाधारी (अपना आकर बदलने वाली ) होगी जिसके पास स्पेशल सुपर हीरो जैसी पावर होगी| निखिल इस प्रोजेक्ट को फाइनल करने के लिए अभिनेत्री की तलाश में है| इस फिल्म को महिला प्रधान के साथ-साथ भारत की पहली फीमेल सुपरहीरो फिल्म बताया गया है | निखिल का अगला प्रोडक्शन वेंचर सलमान खान स्टारर वेंचर दबंग 3 ’है, जिसे वे सलमान खान और अरबाज़ खान के साथ प्रोड्यूस कर रहे है| यह फिल्म प्रभुदेवा द्वारा निर्देशित है इस पुलिस ड्रामा फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा, किच्चा सुदीप और साये मांजरेकर भी हैं। दबंग 3 के ट्रेलर को दर्शकों की जबरजस्त प्रतिक्रिया मिली है और फिल्म 20 दिसंबर को स्क्रीन पर आने के लिए तैयार है।