स्मैक के साथ धराये सभी आरोपियों को मिली जमानत

स्मैक के साथ धराये सभी आरोपियों को मिली जमानत

स्मैक के साथ धराये सभी आरोपियों को मिली जमानत

कल स्मैक की पुड़ियों के साथ पकड़ाए थे 3 आरोपी

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में राज्यसभा सांसद संपतिया उईके के बेटे सतेंद्र उइके उर्फ़ राजा भी था शामिल

all-accused-arrested-with-smack-got-bail-from-cjm-court Syed Javed Ali मंडला - गुरुवार को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय ने स्मैक रखने के आरोपी सतेंद्र उइके, अभिषेक लकड़ा और शाहरुख़ खान को जमानत पर रिहा कर दिया। उल्लेखनीय है कि बुधवार को मंडला पुलिस ने स्मैक के साथ 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार किये गए आरोपियों में से एक भाजपा की राज्यसभा सांसद संपतिया उईके के बेटे सतेंद्र उइके उर्फ़ राजा उइके भी शामिल था। जैसे ही मीडिया को इस मामले की जानकारी लगी वैसे ही कोतवाली में मीडिया का हुजूम लग गया। मामला हाई प्रोफाइल होने की वजह से पुलिस भी पूरी सतर्कता बारात रही थी। शाम करीब 5 बजे पुलिस अधीक्षक ने प्रेस कांफ्रेंस कर पूरे मामले की जानकारी दी। इस मामले के बारे में बताया जा रहा था कि राजा उइके मंडला पॉलीटेक्निक कॉलेज के पास हौंडा ब्रायो कार में अपने 2 साथियों अभिषेक लकड़ा और शाहरुख़ खान के साथ मौजूद था। पुलिस किसी मामले में आरोपियों की तलाश कर लौट रही थी। पुलिस वाहन को देखते ही राजा उइके ने अपनी कार तेज रफ़्तार में दौड़ा दी। इससे पुलिस को शक हुआ और पुलिस ने उसका पीछा कर रोककर जब उसकी तलाशी ली तो उनके पास से स्मैक की 41 पुड़िये बरामद हुई। जिसमे राजा उइके के पास से 17, अभिषेक के पास से 14 और शाहरुख़ के पास से 10 पुड़िये जप्त की गई थी। पुलिस के मुताबिक जप्त की गई स्मैक का कुल वजन 3.380 ग्राम है। पुलिस अधीक्षक का कहना था कि पुलिस पूरे मामले की विवेचना कर रही है। मामले को लेकर नगर में तरह - तरह की चर्चाओं का बाजार भी गर्म था। सभी आरोपियों को जमानत मिलने के मामले में अधिवक्ता आलोक खरया ने बताया कि यह काफी कम मात्रा में मिली स्मैक का मामला था। 5 ग्राम से कम स्मैक बरामद होने की वजह से ही यह मामला विशेष न्यायालय में भी नहीं गया और सीजेएम कोर्ट से आरोपियों को जमानत मिल गई। यदि बरामद स्मैक की तादाद 5 ग्राम से ज्यादा होती तो एनडीपीएस एक्ट के तहत उसी सुनवाई विशेष व्यायलय में होती।