राष्ट्रद्रोही क्षमा नहीं दण्ड के अधिकारी होते हैं - जुगराजधर द्विवेदी

राष्ट्रद्रोही क्षमा नहीं दण्ड के अधिकारी होते हैं - जुगराजधर द्विवेदी

राष्ट्रद्रोही क्षमा नहीं दण्ड के अधिकारी होते हैं - जुगराजधर द्विवेदी

विहिप एवं बजरंग दल का शस्त्रपूजन संपन्न

anti-nationals-should-be-punished-jugrajadhar-dwivedi Syed Javed Ali मंडला - हिन्दू धर्म में क्षमा को बहुत महत्व दिया गया है किन्तु क्षमादान करते समय पात्रता का ध्यान रखना आवश्यक है। राष्ट्रद्रोही क्षमा नहीं दण्ड के अधिकारी होते हैं। इस आशय के विचार विश्व हिन्दू परिषद के क्षेत्रीय सहसंपर्क प्रमुख जुगराजधर द्विवेदी ने शस्त्र पूजन के दौरान कहे। इस अवसर पर प्रांत सहसंपर्क प्रमुख आलोक खरया, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक राकेश जी, मातृशक्ति प्रांत सहसंयोजिका वंदना अवस्थी, प्रांत सहसंगठन मंत्री अवधेश सिंह, राज्यसभा सांसद संपतिया उईके, विहिप जिला अध्यक्ष विभोर अग्रवाल एवं प्रांत बलोपासना प्रमुख सोनू यादव सहित अन्य पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में हिन्दू जन उपस्थित रहे। anti-nationals-should-be-punished-jugrajadhar-dwivedi जुगराजधर द्विवेदी ने कहा कि इतिहास गवाह है कि दुष्टों को जब-जब क्षमा किया गया, उन्होंने विश्वासघात ही किया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र के विकास में हम सभी को अपनी-अपनी भूमिका तय करनी चाहिए। उन्होंने धर्मान्तरण पर अंकुश लगाने की मांग की। इस अवसर पर विभाग प्रचारक राकेश जी ने कहा कि विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल हिन्दू समाज को संगठित करने का कार्य कर रहा है। उन्होंने हर घर, हर परिवार, हर व्यक्ति तक राष्ट्रधर्म जगाने का आव्हान किया। प्रांत सहसंपर्क प्रमुख आलोक खरया ने कहा कि धर्म की रक्षा के लिए शस्त्र जरूरी हैं। विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल के प्रशिक्षण वर्ग में शस्त्र चलाने के हुनर के साथ-साथ शस्त्रों की मर्यादायें भी सिखलाई जाती हैं। शस्त्रों को अनुशासन में रखना जरूरी है। इस अवसर पर मातृशक्ति प्रांत सह संयोजिका वंदना अवस्थी ने कहा कि बाबर और औरंगजेब के समर्थकों से देश को अनेक चुनौतियाँ मिल रहीं हैं। इन चुनौतियों से निपटने के लिए देश को एकसूत्र में बंधना आवश्यक है। उन्होंने राष्ट्रविरोधी ताकतों को सचेत करते हुए कहा कि ’’तब बंगलादेश गवाया था, अब पूरा पाकिस्तान गवा दोगे’’। विहिप जिला अध्यक्ष विभोर अग्रवाल ने कहा कि देश की रक्षा के लिए शस्त्र और शास्त्र दोनों जरूरी हैं। वहीं देश आगे बढ़ता है जो स्वयं की रक्षा करने में समर्थ होता है। इससे पूर्व नगर के विभिन्न क्षेत्रों से कार्यकर्ताओं की टोलियाँ शस्त्रपूजन के लिए कार्यक्रम स्थल पहुंची। कार्यक्रम के प्रारंभ में माँ दुर्गा एवं शस्त्रों का पूजन किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विभाग संयोजक विदिप मरकाम, उपाध्यक्ष प्यारेलाल परते, जगदीश चडार, पीयूष सिंधिया, अमित बैरागी, मनीष अवस्थी आदि ने सराहनीय सहयोग प्रदान किया। मंच संचालन एडवोकेट शेलेष पटैल ने किया।