Asus के जबरदस्त फीचर्स वाले Zenfone 8 और Zenfone 8 Flip जल्द होने वाले हैं भारत में लॉन्च
नई दिल्ली
ताइवानी टेक दिग्गज कंपनी Asus ने मई 2021 में अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन Zenfone को ग्लोबली लॉन्च किया था। इस सीरीज के तहत कंपनी ने Asus Zenfone 8 और Zenfone 8 Flip को पेश किया था, लेकिन उस समय भारत में COVID-19 संकट की वजह से कंपनी ने अपने लॉन्च को पोस्टपोन कर दिया था। लेकिन अब खबर है कि कंपनी जल्द इन दोनों फोन्स को भारत में लॉन्च करने वाली है। ASUS इंडिया ने ट्वीट के माध्यम से पुष्टि की है कि ये स्लीक Zenfone 8 स्मार्टफोन्स जल्द ही भारत में लॉन्च होंगे। ट्वीट में यह नहीं बताया गया कि प्रोडक्ट्स की लॉन्च की सही तारीख क्या है, लेकिन यह बताता है कि यह जल्द ही आ रहा है। इस ट्वीट में इन दोनों फोन्स के प्री सेल पेज का लिंक भी दिया है।
bhavtarini.com@gmail.com 