dayanand chourasia
छिंदवाड़ा। शहर में भी अब ई-चालान की कार्रवाई शुरू हो गई है। सीसीटीवी कंट्रोल रुम में बैठकर पुलिसकर्मी यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों को ई-चालान भेज रहे हैं।
[caption id="attachment_6" align="aligncenter" width="353"]

bhavtarini[/caption]
पिछले करीब एक सप्ताह में अब तक 35 बाइक चालकों के ई-चालान काटे गए हैं। जिन 35 लोगों के ई-चालान काटे गए हैं वह शहर के ही वाहन चालक है। जोकि लापरवाही पूर्वक वाहन चला रहे थे। आने वाले समय में ई-चालान पर ज्यादा जोर देने पर काम चल रहा है। ट्रैफिक पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक ई-चालान तैयार कर जुमार्ना वसूलने की कार्रवाई करीब एक सप्ताह पहले शुरू की गई है। लाइन स्थित सीसीटीवी कंट्रोल रूम में बैठे पुलिसकर्मी ट्रैफिक व्यवस्था पर नजर रखते हैं। बिना हेलमेट, क्षमता से ज्यादा सवारियां बैठाने, बिना नंबर की गाड़ी चलाने और ट्रैफिक सिग्नल तोड़ने वालों पर पर कार्रवाई की जा रही है।
निकाली जाती है जानकारी
यातायात पुलिस द्वारा नियमों को तोड़ने वाले चालकों की जानकारी वाहन नम्बर से निकाली जा रही है। बताया जा रहा है कि पुलिस यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों का नाम व पता वाहन नंबर से निकाल रही है। दो प्रति में चालान तैयार कर संबंधित थाना या वाहन मालिक के पते पर भेज दिया जाता है। ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले को को जुमार्ने की राशि जमा करने के लिए समय दिया जाता है। निर्धारित अवधि में चालान जमा न करने की स्थिति में कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी जा रही है। कार्रवाई के डर से ट्रैफिक नियमों तोड़ने वाले जुमार्ने की राशि जमा करने में लापरवाही नहीं बरत रहे हैं।
अब तक 1223
यातायात डीएसपी सुदेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया है कि अब तक पुलिस ने 1223 लोगों को चिन्हित किया है। जिन्होने यातायात नियमों का पालन सही तरीकों से नहीं किया है। हाल ही में पुलिस ने 200 लोगों की जानकारी जुटाकर उन्हे नोटिस जारी किया है। जिनमें से 35 लोग थाने पहुंच चुके है। जिनके उपर पुलिस ने चालानी कार्रवाई भी की है। वहीं अन्य लोगों भी धीरे धीरे कर कर थाने पहुंच रहे है। नियम तोड़ने वाले सभी चालकों पर सख्त कार्यवाई की जाएगी। आने वाले दिनों में भी यह चैकिंग संघन रूप से की जाएगी। अब देखना यह है कि इस कार्यवाई से जनता में कितना बदलाव आता है।
यह होगा फायदा
ई-चालान शुरू होने से वाहन चालक यातायात नियमों का उल्लंघन कर ड्राइविंग करने में डरेंगे। उन्हें इस बात का डर रहेगा कि सीसीटीवी कैमरों से उन पर नजर रखी जा रही है। पुलिस रोककर चालन भले ही न काटे, लेकिन नियम तोड़ने पर चालान घर पहुंच जाएगा। निर्धारित समय में जुर्माना भी जमा करना पड़ेगा। इसके अलावा ई-चालान में किसी तरह की जान पहचान भी नहीं चलेगी। सारी चीजें आॅन लाइन होने के कारण चालन की राशि जमा करनी होगी। सख्ती से ई-चालान व्यवस्था लागू होने से लोग ट्रैफिक के नियमों का पालन करने लगेंगे। इसके लिए यातायात विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली है।
जागरूक होंगे नागरिक
शहर में भी हो सकती है सीसीटीवी कैमरों से कार्रवाई शहर में भी एक बाइक पर तीन लोग बैठकर निकलते हैं वहीं दूसरी ओर बिना किसी हेलमेट के कई लोग वाहन चलाते हैं जिन पर सीसीटीवी कंट्रोल रुम से नजर रखकर उन पर कार्रवाई की जा सकती है। जिसके बाद निश्चित रुप से लोग आरटीओ से नियमों का पालन वाहन चालक करेंगे। इस तरह से कार्रवाई करने पर लोगों से विवाद की स्थिति भी निर्मित नहीं होती है और पुलिस फोटो के आधार पर चालान भी काट सकते हैं। इस प्रकार की स्थिति से निपटने के लिए सीसीटीवी कैमरों से कार्रवाई करना भी सबसे ज्यादा उचित रहेगी।