मतगणना के पहले कांग्रेस भाजपा में तेज हुई सियासी हलचल

मतगणना के पहले कांग्रेस भाजपा में तेज हुई सियासी हलचल

मतगणना के लिये कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दिया गया प्रशिक्षण

पिछड़ा वर्ग मोर्चा भाजपा ने लिया स्ट्रांग रूम एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

Before the counting of votes, political upheaval in the Congress BJP
Syed Sikandar Ali
मण्डला - मंगलवार, 11 दिसम्बर को म.प्र. विधानसभा चुनाव 2018 को आने वाले परिणाम के मद्देनज़र सियासी हलचल तेज हो गई है। मतगणना को लेकर कांग्रेस ने अपने कार्यकर्ताओं को ट्रेनिंग दी तो वहीं भाजपा  के पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने शासकीय पाॅलीटेक्निक काॅलेज पहुॅचकर स्ट्रांग रूम एवं सुरक्षा व्यवस्था का अवलोकन किया।
जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संजय सिंह परिहार ने जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में मतगणना के लिये प्रशिक्षण शिविर लगाया। इस प्रशिक्षण शिविर में कांग्रेस अध्यक्ष संजय सिंह परिहार एवं तीनों विधानसभा प्रत्याशी संजीव उईके मण्डला, नारायण सिंह पट्टा बिछिया, डाॅ. अशोक मर्सकोले निवास एवं वरिष्ठ कांग्रेसजन राजेन्द्र राजपूत, अमित शुक्ला, रेवाराम साहू, अदीब गोरी, राकेश तिवारी, राजेश कछवाहा, धर्मेन्द्र श्रीवास्तव, गुलाब उईके,  किशोर कछवाहा, शशि श्रीवास्तव, अनूप बासल आदि कांग्रेसजनों ने मतगणना के संबंध में जानकारी दी।
कांग्रेस ने ट्रेनिंग में बताया कि पोस्टल बैलेट की गणना प्रारंभ करने के 30 मिनिट बाद ईवीएम से मतगणना प्रारंभ की जायेगी। यदि पोस्टल बैलेट की गणना ईवीएम के वोटों की गिनती अंतिम चरण के पूर्व पूर्ण नहीं होती है तो पोस्टल बैलेट की गणना समाप्त होने के बाद ही ईवीएम की अंतिम चरण की गणना की जायेगी। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक मतदान केन्द्र का चुनाव रेन्डम आधार किया जाकर उस मतदान केन्द्र में उपयोग हुए वीवीपेंट की स्लिापों का मिलान, ईवीएम के कन्ट्रोल यूनिट में प्रदर्शित परिणाम से अनिवार्यतः किया जायेगा। यह कार्य अभ्यार्थियों, निर्वाचन अभिकर्ता एवं प्रेक्षक की उपस्थिति में होगा।
कांग्रेस के बाद अब भाजपा को भी ईवीएम पर भरोसा नहीं -
पिछड़ा वर्ग मोर्चा भाजपा के जिलाध्यक्ष राजेश पटैल अपनी टीम के साथ शासकीय पाॅलीटेक्निक काॅलेज पहुॅचकर स्ट्रांग रूम एवं सुरक्षा व्यवस्था का अवलोकन किया। उक्त अवलोकन में राजेश पटैल जिलाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा भाजपा के साथ आनंद सिंह ठाकुर जिला उपाध्यक्ष, बंटी ठाकुर जिलामंत्री, नितिन यादव महामंत्री, मालू कछवाहा ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष, राजेन्द्र चंद्रोल कोषाध्यक्ष, सूर्यकांत सोनी जिलामंत्री, श्रीमति कमला टांडिया, संभागीय मीडिया प्रभारी नितिन नामदेव एवं जिला मीडिया प्रभारी पिछड़ा वर्ग दीपक जाट उपस्थित रहे।