भीष्म द्विवेदी बने भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष
समर्थकों ने आतिशबाजी कर मनाई ख़ुशी
Syed Javed Ali
मण्डला - भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन ने संगठन पर्व के तहत जिले की निर्वाचन प्रक्रिया को पूर्ण करते हुए मण्डला भाजपा जिला अध्यक्ष पद पर भीष्म द्विवेदी के नाम की घोषणा की। गुरूवार देर रात जैसे ही इस बात की सूचना भाजपा कार्यकर्ताओं को प्राप्त हुई तो सभी कार्यकर्ता खुशी में झूम उठे और लालीपुर चौराहे एवं बिंझिया चौराहे में शानदार आतिशबाजी की। शुक्रवार को एक अनौपचारिक कार्यक्रम में जिला भाजपा कार्यालय में नगर एवं ग्रामीण मण्डल के कार्यकर्ताओं ने उपस्थित होकर माँ भारती के सामने दीप प्रज्जवलन किया और नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने मार्ल्यापण कर शानदार स्वागत किया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भीष्म द्विवेदी ने सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का मार्ल्यापण कर उनका आर्शीवाद प्राप्त किया। इस अवसर पर भी जिला भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने शानदार आतिशबाजी की और लोगों को मिठाईयां बांटी। इसके बाद सभी कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष के साथ बड़ चौराहा स्थिति बाबा साहब अम्बेडकर की प्रतिमा स्थल पर पहुंचे और उन्हें मार्ल्यापण कर उनकी पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित किये। भीष्म द्विवेदी के जिलाध्यक्ष निर्वाचित होने पर मण्डला सांसद केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, राज्यसभा सांसद श्रीमती संपतिया उइके, विधायक देवसिंह सैयाम, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती मरावी, पूर्व विधायक शिवराज शाह शिवा भैया, रामप्यारे कुलस्ते, पंडित सिंह धुर्वे, पूर्व जिलाध्यक्ष रतन सिंह ठाकुर, रोचीराम गुरबानी, बालकिशन खंडेलवाल, विजेंद्र सिंह कोकड़िया, प्रमोद सिंघई, नगरपालिका नैनपुर अध्यक्ष नरेश चंद्रोल, गिरीश चंदानी, श्रीमती सुशीला चौरसिया सहित जिले के सभी नव निर्वाचित मंडल अध्यक्ष एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने बधाई प्रेषित की है।