पांच फीसदी से भी कम मतों से भाजपा हारी थी पांच सीटें

पांच फीसदी से भी कम मतों से भाजपा हारी थी पांच सीटें
rajesh dwivedi सतना। प्रदेश में चौथी बार सत्ता हासिल करने के लिए जोर लगाना लाजिमी है, जिसे देखते हुए एक-एक सीट पर चुनावी फतह हासिल करने के लिए भाजपा द्वारा जातीय व क्षेत्रीय संतुलन बैठाने के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, वैसे तो पार्टी प्रदेश की सभी 230 सीटों पर चुनाव जीतना चाहती है। लेकिन महज पांच से दस फीसदी से भी कम मतों के अंतर से चुनाव हारने वाली सीटों पर भाजपा का विशेष फोकस है। 2013 के चुनाव में विन्ध्य की 30 में से 9 सीटें ऐसी थीं, जिनमें भाजपा को दो से लेकर दस फीसदी से भी कम मतों से हार का सामना करना पड़ा था, इनमें से पांच सीटें मैहर, रैगांव, मनगवां, गुढ़ व कोतमा ऐसी हैं, जिनमें भाजपा प्रत्याशियों की हार-जीत का अंतर एक से पांच फीसदी मतों के बीच रहा। [caption id="attachment_6" align="aligncenter" width="353"] bhavtarini[/caption] दो सीटें बसपा जीती विन्ध्य में सतना की रैगांव और रीवा की मनगवां सीट ऐसी है,जो बसपा के कब्जे में है। बसपा ने ये दोनों सीटें भाजपा से साढ़े तीन फीसदी से भी कम मतों के अंतर से जीता है। रैगांव में भाजपा और बसपा के बीच हार-जीत का अंतर 3.37 प्रतिशत रहा, तो मनगवां में 2.75 प्रतिशत । सबसे मामूली अंतर से रीवा की गुढ़ सीट में भाजपा को पराजय मिली थी। यहां कांग्रेस के सुंदरलाल तिवारी ने भाजपा उम्मीदवार नागेन्द्र सिंह को महज 1.04 फीसदी मतों के अंतर से पराजित किया था। रैगांव बसपा : ऊषा चौधरी, 42610 मत-प्रतिशत : 34.91 भाजपा : पुष्पराज बागरी, 38510 मत-प्रतिशत : 31.54 हार-जीत का अंतर : 3.37 प्रतिशत मैहर कांग्रेस : नारायण त्रिपाठी, 48306 मत-प्रतिशत : 31.53 भाजपा : रमेश प्रसाद पाण्डेय, 41331 मत-प्रतिशत : 26.99 हार-जीत का अंतर : 4.56 प्रतिशत 2015 में नारायण त्रिपाठी भाजपा में शामिल हो गए और 2016 में उपचुनाव में भाजपा से विधायक बने नागौद कांग्रेस : यादवेन्द्र सिंह, 55879 मत-प्रतिशत : 37.75 भाजपा : गगनेन्द्र सिंह 45815 मत-प्रतिशत : 30.95 हार-जीत का अंतर : 6.80 प्रतिशत अमरपाटन कांग्रेस : राजेन्द्र कुमार सिंह, 48341 मत-प्रतिशत : 32.53 भाजपा : रामखेलावन पटेल, 36602 मत-प्रतिशत : 24.63 जीत-हार का अंतर : 7.90 प्रतिशत चित्रकूट कांग्रेस : प्रेम सिंह, 45913 मत-प्रतिशत : 37.17 भाजपा : सुरेन्द्र सिंह गहरवार, 34943 मत-प्रतिशत : 28.29 हार-जीत का अंतर : 9.88 प्रतिशत विधायक प्रेम सिंह के निधन के बाद 2017 में हुए उपचुनाव में यहां कांग्रेस के ही निलांशु चतुर्वेदी विधायक चुने गए मनगवां बसपा : शीला त्यागी, 40349 मत-प्रतिशत : 33.69 भाजपा : पन्नाबाई प्रजापति, 40074 मत-प्रतिशत : 33.46 हार-जीत का अंतर : 2.75 प्रतिशत गुढ़ कांग्रेस : सुंदरलाल तिवारी, 33741 मत-प्रतिशत : 25.50 भाजपा : नागेन्द्र सिंह, 32359 मत-प्रतिशत : 24.46 हार-जीत का अंतर : 1.04 प्रतिशत चितरंगी कांग्रेस : सरस्वती सिंह, 57466 मत-प्रतिशत : 41.73 भाजपा : जगन्नाथ सिंह, 47621 मत-प्रतिशत : 34.58 हार-जीत का अंतर : 7.15 प्रतिशत कोतमा कांग्रेस : मनोज अग्रवाल, 38319 मत-प्रतिशत : 37.49 भाजपा : राजेश सोनी, 36773 मत-प्रतिशत : 35.97 हार-जीत का अंतर : 2.52 प्रतिशत रामपुर में कांग्रेस को मिले थे 4 फीसदी से भी कम मत 2013 के विधानसभा चुनाव में जहां एक ओर विन्ध्य की पांच सीटें भाजपा महज पांच फीसदी मतों से हार गई थी, वहीं सतना जिले की रामपुर बाघेलान विधानसभा सीट में कांग्रेस को महज 3.62 फीसदी मत ही मिले थे और पार्टी उम्मीदवार की जमानत जब्त हो गई थी। चुनाव मैदान में 23 प्रत्याशी थे। इनका कहना है जिन सीटों को पार्टी मामूली अंतर से हारी थी, उनके लिए विशेष रणनीति बनाई गई है। बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करते हुए संगठन को मजबूत किया गया है साथ ही इस बात ख्याल रखा जा रहा है कि पिछले चुनाव में जो गलतियां हुर्इं, वह गलतियां इस चुनाव में न हों। - नरेन्द्र त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष-भाजपा