BJP के पराग शाह हैं मुंबई के सबसे अमीर प्रत्याशी, जानिए कितनी है संपत्ति

  BJP के पराग शाह हैं मुंबई के सबसे अमीर प्रत्याशी, जानिए कितनी है संपत्ति

 मुंबई 
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में घाटकोपर पूर्व से बीजेपी उम्मीदवार पराग शाह ने शुक्रवार को अपने हलफनामे में 500.62 करोड़ रुपए की संपत्ति घोषित की है। इसी के साथ पराग शाह मुंबई के सबसे अमीर प्रत्याशियों में से एक बन गए हैं। बता दें कि पार्टी ने पूर्व उपनगगर से विधायक प्रकाश मेहता की जगह पराग शाह को मैदान में उतारा है। 

उनके हलफनामे के मुताबिक, शाह और परिवार के पास 422 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और 78 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। शाह के बाद मुंबई भाजपा इकाई के प्रमुख मंगल लोढ़ा हैं, जिन्होंने गुरुवार को दायर अपने हलफनामे में 441 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की। लोढ़ा, जिनका रियल एस्टेट का कारोबार है उन्हें मालाबार हिल सीट से चुनाव में उतारा गया है।

पराग शाह ने अपने हलफनामे में बताया है कि अपनी पत्नी के साथ, वो महाराष्ट्र, गुजरात और उत्तर प्रदेश में कई जमीनों के मालिक हैं। उनके पास घाटकोपर, चेंबूर में फ्लैट्स और ठाणे में एक बंगला भी है। शपथपत्र में कहा गया है कि ठाणे में उनका 5,710 वर्ग फुट का बंगला जिसकी कीमत करीब 15 करोड़ रुपए हैं जबकि चेंबूर में तीन फ्लैट है जिनकी कीमत लगभग 25 करोड़ रुपए हैं।

इसके अलावा शाह की पत्नी मानसी 2.47 करोड़ रुपए की कीमता वाली कार फेरारी की मालकिन हैं। साथ में, उनके पास 3.45 करोड़ रुपये के गहने हैं। इसके अलावा 50 साल से शाह मैन इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के प्रबंध निदेशकर हैं। जो कि मुंबई में आवासीय टावर का निर्माण करता है। 

शाह उस्मानिया विश्वविद्यालय से कॉमर्स में स्नातक हैं। साल 2017 में सिविक चुनाव के साथ राजनीति में अपना कदम रखा। तब उन्होंने 690 करोड़ रुपए की संपत्ति घोषित की थी।