आजीविका परियोजना के सीईओ ने देखा स्व-सहायता समूह की गतिविधियां

आजीविका परियोजना के सीईओ ने देखा स्व-सहायता समूह की गतिविधियां

आजीविका परियोजना के सीईओ ने देखा स्व-सहायता समूह की गतिविधियां

समूह की महिलाओं द्वारा तैयार किए गए सेनेटरी नेपकिन, फिनाईल, वॉशिंग पाऊडर आदि उत्पादों का किया अवलोकन

ceo-of-livelihood-project-did-an-overview-of-the-activities-of-self-help-group Syed Javed Ali मण्डला - राज्य ग्रामीण आजीविका परियोजना के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अजय शर्मा ने जिले का भ्रमण कर स्व-सहायता समूह की गतिविधियों का अवलोकन किया। उन्होंने समूह की गतिविधियों को प्रोत्साहित करते हुए जिले में किए गए कार्यों की सराहना की। श्री शर्मा ने बीआरसी भवन में समूह की महिलाओं द्वारा तैयार किए गए सेनेटरी नेपकिन, फिनाईल, वॉशिंग पाऊडर आदि उत्पादों का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि जिले में समूह द्वारा किए जा रहे कार्यों के व्यापक प्रचार-प्रसार की आवश्यकता है। इसी प्रकार समूह द्वारा उत्पादित सामग्रियों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराया जाना भी आवश्यक है। इसके लिए राज्य स्तर से हरसंभव प्रयास किए जायेंगे। उन्होंने समूह की सदस्यों से समूह की गतिविधियों की जानकारी भी ली एवं समूह की आर्थिक गतिविधियों के संबंध में विस्तार से चर्चा की एवं इस संबंध में समुचित मार्गदर्शन दिया। समूह की महिलाओं ने श्री शर्मा को बताया कि 2013 में जब समूह का गठन किया गया तब मात्र 29 सदस्य थे किन्तु आज 500 से अधिक सदस्य इस समूह में कार्य करते हुए अपनी रोजी-रोटी चला रहे हैं। समूह द्वारा लगातार 5 वर्षों से गणवेश सिलाई का कार्य किया जा रहा है। इस वर्ष भी समूह ने मंडला जिले के 2 विकासखण्डों के साथ-साथ छिंदवाड़ा जिले को भी 1 लाख 32 हजार गणवेश उपलब्ध कराये हैं। राज्य ग्रामीण आजीविका परियोजना के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री शर्मा ने प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला भपसा तथा फूलसागर का अवलोकन किया। उन्होंने शाला में वितरित गणवेश एवं प्रदाय किए जा रहे मध्यान्ह भोजन के संबंध में जानकारी ली। श्री शर्मा ने जहरमऊ एवं मोचा में समूह के सदस्यों से मुलाकात कर उनकी गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने एमपीटी में तेजस्विनी परियोजना एवं ग्रामीण आजीविका परियोजना के अधिकारी एवं कर्मचारियों की बैठक लेते हुए विभागीय गतिविधियों की समीक्षा की। इस दौरान जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी अनिल कोचर, आजीविका परियोजना के प्रबंधक भगवान दास भैंसारे एवं सर्वशिक्षा अभियान के सहायक परियोजना समन्वयक हीरेन्द्र वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।