छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त संचालक डॉ. सुभाष पाण्डेय का कोरोना से निधन

छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त संचालक डॉ. सुभाष पाण्डेय का कोरोना से निधन
रायपुर, छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त संचालक डॉ. सुभाष पाण्डेय का 61 वर्ष की आयु में कोरोना संक्रमित हो जाने के कारण कल देर रात इलाज के दौरान रायपुर एम्स में निधन हो गया। डा. पांडेय का कोविड नियमों के तहत अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके निधन से स्वास्थ्य विभाग के साथ ही कर्मचारी संघों में शोक की लहर हैं। डा. पांडेय राज्य टीकाकरण के प्रभारी रह चुके हैं और वर्तमान में कोरोना रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के सदस्य भी थे और कोरोना अभियान के नोडल अधिकारी थे। शिशु रोग विशेषज्ञ के रूप में अपनी सेवाएं शुरू करने वाले डॉक्टर पाण्डेय, 2020 में भी कोरोना से संक्रमित हुये थे। उस समय उन्होंने महामारी को मात देकर वापसी की। दुर्भाग्य से इस बार ऐसा नहीं हो पाया और वायरस से लड़ते हुए उनका निधन हो गया। बताया जा रहा है कि ड्यूटी के दौरान शुक्रवार को ही उन्हें बुखार महसूस हुआ था। उसके बाद जांच हुई। शनिवार और रविवार को होम आइसोलेशन में उनका इलाज चला।

यह भी पढें…

अकरकरा की की खेती में मुनाफा ही मुनाफा, जानिए खेती करने की विधि

दिक्कत बढ?े पर सोमवार को उन्हें रायपुर एम्स में भर्ती कराया गया। स्थिति नहीं सुधरी तो मंगलवार देर रात उन्हें आईसीयू में ले जाया गया। एम्स के डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उनको बचाया नहीं जा सका। पिछले वर्ष जुलाई में भी वे कोरोना संक्रमण की चपेट में आये थे। 10 दिन इलाज के बाद वे स्वस्थ हो गये और काम पर वापस लौट आये थे। अक्टूबर 2020 में उन्हें स्वास्थ्य विभाग का प्रवक्ता बनाया गया था। कोरोना संक्रमण, ठीक होने वालों की संख्या और कोरोना से हो रही मौतों से जुड़े सरकारी आंकड़ों को मीडिया को देने की जिम्मेदारी उन्हीं के पास थी। अधिकारियों ने बताया, डॉक्टर पाण्डेय इसी वर्ष सेवा से रिटायर होने वाले थे। उनके परिवार में पत्नी, बेटी सहित कई डॉक्टर हैं। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जयनारायण पाण्डेय के पुत्र डॉक्टर सुभाष पाण्डेय करीब 15 वर्षों तक राज्य के टीकाकरण अधिकारी रहे थे। बाद में उन्हें दुर्ग का मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बनाकर भेजा गया। वहां से उन्हें रायपुर में स्वास्थ्य विभाग का संभागीय संयुक्त संचालक बनाया गया। प्रदेश में 16 जनवरी से कोरोना टीकाकरण अभियान शुरू हुआ। डॉ. सुभाष पाण्डेय उन अधिकारियों में से थे जिन्होंने पहले दिन ही यह टीका लगवाया था।