कलेक्टर ने किया आंचल कक्ष का शुभारंभ
कलेक्टर परिसर में बनाया गया आँचल कक्ष
Syed Javed Ali
मण्डला - कलेक्टर हर्षिका सिंह ने कलेक्टर परिसर में भू-अभिलेख शाखा के समीप महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित आंचल कक्ष का शुभारंभ किया। उन्होंने जिला कार्यक्रम अधिकारी श्वेता तड़वे को कक्ष में सभी जरूरी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। आंचल कक्ष का प्रारंभ स्तनपान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया है। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत तन्वी हुड्डा, एडीएम मीना मसराम सहित महिला एवं बाल विकास विभाग के संबधित अधिकारी उपस्थित थे।