कलेक्टर ने किया धान खरीदी केन्द्र का औचक निरीक्षण
खुले में रखी धान का सबसे पहले परिवहन करने का दिया निर्देश
Syed Sikandar Ali
मण्डला - कलेक्टर जगदीश चन्द्र जटिया ने ग्राम पौंड़ी माल के धान खरीदी केन्द्र का औचक निरीक्षण किया। कलेक्टर ने धान खरीदी की स्थिति तथा परिवहन के संबंध में उपस्थित अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने खाद्य आपूर्ति अधिकारी से खरीदी केन्द्र में की गई कुल खरीदी एवं परिवहन की गई कुल मात्रा के बारे में पूछा। श्री जटिया ने खुले में रखी धान को सबसे पहले तौलकर इनके परिवहन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। श्री जटिया ने धान खरीदी केन्द्र में उपस्थित किसानों से धान खरीदी के संबंध मंे परेशानी के बारे में पूछा। उन्होंने उपस्थित किसानों से धान खरीदी के लिए मोबाईल पर प्राप्त होने वाले एसएमएस से संबंधित चर्चा भी की। निरीक्षण के दौरान सीईओ जिला पंचायत एसएस रावत, एसडीएम मंडला श्रीमती सुलेखा उईके एवं खाद्य अधिकारी श्री पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।