कांग्रेस ने मनाया पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्रीमति इन्दिरा गांधी का शहीद दिवस
मनाई गई लोह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटैल की जयंती
Syed Javed Ali
मण्डला - जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संजय सिंह परिहार के नेतृत्व में 31 अक्टूबर 2019 को भारत के महान नेता एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्रीमति इन्दिरा गांधी जी का शहीद दिवस एवं लोह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटैल की जयंती मनाई गई। सर्वप्रथम दोनों महान नेताओं के तेल्य चित्र पर माल्यापर्ण किया गया इसके पश्चात् जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संजय सिंह परिहार ने संबोधित करते हुए कहा कि श्रीमती गांधी ने भारतीय समाज की बुनियादी समस्याओं के प्रति कांग्रेस की विचार धारा एवं कार्यों को नई दिशा दी और राष्ट्र के निर्माण कार्य में युवा पीढ़ी को अनुप्रेरित किया। श्रीमती गांधी सम्पूर्ण मानव जाति की आकांक्षाओं की प्रतीक थी तथा शांति एवं पूर्ण निरस्त्रीकरण के विश्व के प्रमुख समर्थकों में अग्रणी थी। वे एक ऐसी अन्र्राष्ट्रीय व्यवस्था की समर्थक रही, जिसमें शक्ति और दया भाव का सामंजस्य हो और ज्ञान तथा क्षमता, मानव सेवा के प्रति समर्पित हो। हम अपनी महान नेता के प्रति समर्पित भाव से उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुॅचाने के लिए कृत संकल्पित रहे हैं और हमारा नैतिक दायित्व हैं कि हम उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाएं । लोहपुरूष सरदार पटैल का जन्म 31 अक्टूबर को हुआ। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा चलाए गए स्वतंत्रता आंदोलन मंे श्री पटैल का बड़ा योगदान रहा है । भारत की आजादी के बाद वे देश के प्रथम गृह मंत्री और उप प्रधानमंत्री बने। बारदोली सत्याग्रह का नेतृत्व कर रहे पटेल को सत्याग्रह की सफलता पर वहां की महिलाओं ने सरदार की उपाधि प्रदान की। आजादी के बाद विभिन्न रियासतों में बिखरे भारत के भू-राजनीतिक एकीकरण में केन्द्रीय भूमिका निभाने के लिए पटेल को लौह पुरूष भी कहा जाता है। इस कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संजय सिंह परिहार, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमति पूर्णिमा अमित शुक्ला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह राजपूत, राजेश कछवाहा, अमित शुक्ला, राकेश तिवारी, जगदीश कुर्राम, प्रदीप खरबंदा, दीपेश बाजपेयी, धर्मेन्द्र श्रीवास्तव, सतीश झारिया, अशोक कछवाहा, संजय चैरसिया, शाका यादव, नन्दू भाईजान, संजय तिवारी, रजनीश रंजन उसराठे, कामिनी चैधरी, मनीष मिश्रा, अखिलेश ठाकुर, बेनीश्याम राय, विक्रम सिन्हा सहित कांग्रेसजन उपस्थित रहे।