मछली उत्पादन को बढ़ावा देने ब्लॉकवार कार्ययोजना बनाएं - हर्षिका सिंह

मछली उत्पादन को बढ़ावा देने ब्लॉकवार कार्ययोजना बनाएं - हर्षिका सिंह

मछली उत्पादन को बढ़ावा देने ब्लॉकवार कार्ययोजना बनाएं - हर्षिका सिंह

कलेक्टर ने किया मछली उत्पादन केंद्र कटरा का निरीक्षण

create-a-block-wise-action-plan-to-promote-fish-production-harshika-singh Syed Javed Ali मण्डला - कलेक्टर हर्षिका सिंह ने कटरा स्थित मछली उत्पादन केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होने सहायक संचालक मत्स्य को मछली उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए ब्लॉकवार कार्ययोजना बनाते हुए किसानों को चिन्हित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मत्स्य उत्पादन से लाभ कमाने वाले किसानों की जानकारी संकलित करें तथा अन्य किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए इसका उपयोग करें। उन्होंने कहा कि किसानो को खेती के साथ-साथ मत्स्य उत्पादन की प्रक्रिया और इससे होने वाले लाभ के बारे में ज्यादा से ज्यादा बताएं। श्रीमती सिंह ने मत्स्य उत्पादन केंद्र में उत्पादित की जाने वाली मछलियों की प्रजातियों की जानकारी ली। उन्होंने मछलियों की प्रजातिवार आयु एवं उनके समयानुसार वजन के बारे में चर्चा की। उन्होंने खेत तालाब में मत्स्य उत्पादन और इससे किसानों की आय में होने वाले लाभ के बारे में जानकारी प्रसारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले को मत्स्य उत्पादन के अंतर्गत प्राप्त लक्ष्य के बारे में पूछा। कलेक्टर ने केंद्र में कराई जाने वाली ब्रीडिंग प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने पंचायत स्तर तक मत्स्य उत्पादन की प्रक्रिया और इससे होने वाले फायदों के बारे में जानकारी देने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने मत्स्य उत्पादन को और बेहतर करने के लिए जरूरी परिस्थितियाँ तथा खुराक संबंधी जानकारी ली। श्रीमती सिंह ने जिले में झींगा उत्पादन की संभावना पर भी अधिकारियों से चर्चा की। सहायक संचालक, मत्स्य ने उत्पादन केंद्र में उत्पादित होने वाली मछलियों और विकासखण्डवार लक्ष्य के बारे में की जानकारी दी। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत तन्वी हुड्डा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।