महाशिवरात्रि पर शिव की भक्ति में उमड़ी भीड़, किया जलाभिषेक

महाशिवरात्रि पर शिव की भक्ति में उमड़ी भीड़, किया जलाभिषेक
रायपुर। महाशिवरात्रि पर्व पर गुरुवार को शिवालयों में सुबह से ही भक्तों द्वारा जलाभिषेक और पूजा-अर्चना का दौर चलता रहा। वहीं बोलबम की गंज के साथ दिनभर धार्मिक आयोजन भी होते रहे। शिवालयों में पहुंचकर शिवलिंग का जलाभिषेक किया।

खेती-किसानी और गांव की महत्वपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करें लिंक...

जागत गांव डाट काम

कोरोनाकाल में लंबे अरसे बाद जगह-जगह भंडारे का आयोजन भी किया गया। मंदिर परिसरों समेत अन्य स्थानों में भक्तिमय माहौल निर्मित रहा। सुबह से ही श्रद्धालुगण मंदिरों में पहुंचकर भगवान भोलेनाथ की प्रतिमा व शिवलिंग में जल, दुग्धाभिषेक, बेलपत्ता, धतुरा सहित अन्य पूजन सामग्रियां अर्पित कर खुशहाली की कामना की। इधर घरों में भी भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना का दौर चलता रहा।