Deepika Padukone ने Ranveer Singh को बुलाया 'डैडी' तो फैंस ने पूछा ‘क्या आप प्रेग्नेंट हैं?’

Deepika Padukone ने Ranveer Singh को बुलाया 'डैडी' तो फैंस ने पूछा ‘क्या आप प्रेग्नेंट हैं?’

नई दिल्ली    
अपने पति और अभिनेता रणवीर सिंह द्वारा इंस्टाग्राम पर शुरू किए गए एक चैट सेशन में दीपिका के शरारत भरे एक कमेंट ने उनके प्रशंसकों को यह सोचने पर मजबूर कर दिया कि अभिनेत्री कहीं गर्भवती तो नहीं।

दरअसल, दीपिका ने रणवीर के चैट सेशन के दौरान कमेंट किया “हाय! डैडी”, जिसमें अभिनेत्री ने वेविंग इमोजी के साथ ही, एक बेबी इमोजी और हार्ट इमोजी भी पोस्ट किया।

चीजें तब और भी दिलचस्प हो गई, जब अभिनेता अर्जुन कपूर ने लिखा, “बाबा, भाभी आपको एक देने वाली हैं” ऐसे में कई लोगों ने अर्जुन के कमेंट को इसके सबूत के तौर पर लिया कि दीपिका और रणवीर जल्द माता-पिता बनने वाले हैं।

प्रशंसकों ने दीपिका के कमेंट को डिकोड करना शुरू कर दिया, कि कहीं वह अपने गभार्वती होने का संकेत तो नहीं दे रहीं। इस साल की शुरुआत में कांस फिल्म फेस्टिवल में दिखाई देने के बाद भी दीपिका के गर्भवती होने के कयास लगाए जा रहे थे।

इस साल की शुरुआत में अभिनेत्री ने एक अंतरार्ष्ट्रीय मीडिया पोर्टल पर दिए एक साक्षात्कार में मातृत्व के बारे में बात की थी।

दीपिका और रणवीर ने बीते साल इटली में शादी की थी।