संवैधानिक पद का दुरुपयोग कर रहे हैं पूर्व विधायक जसवंत जाटव

संवैधानिक पद का दुरुपयोग कर रहे हैं पूर्व विधायक जसवंत जाटव

करैरा विधानसभा से इस्तीफा देने के बाद भी विधायक की हैसियत से मुख्यमंत्री शिवराज व दतिया कलेक्टर को लिखा पत्र

khemraj mourya शिवपुरी। करैरा के पूर्व विधायक जसमंत जाटव के दो पत्र सोशल साइट पर वायरल विधायक की हैसियत से मुख्यमंत्री शिवराज व दतिया कलेक्टर को लिखा पत्र वहीं करैरा विधानसभा से इस्तीफा दे चुके पूर्व विधायक जसवंत जाटव संवैधानिक पद का दुरुपयोग करते नजर आ रहे हैं। 23 जून 2020 को करैरा विधानसभा से पूर्व विधायक जसवंत जाटव ने अपने करैरा विधायक के लेटर हेड पर दतिया कलेक्टर को एक पत्र लिखा है जिस पत्र में उन्होंने लिखा है कि करैरा विधानसभा क्षेत्र की 10 ग्राम पंचायत जो दतिया जिले में आती हैं इन पंचायतों का शासकीय काम काज आदि को देखने एवं जिला पंचायत एवं जिला योजना समिति की बैठक में विधायक प्रतिनिधि के रुप में श्री श्याम पाल सिंह परमार निवासी बिलारी को नियुक्त किया जाता है। अब सवाल यह खड़े होते हैं जब जसवंत जाटव विधायक ही नहीं हैं तो विधायक प्रतिनिधि कैसे नियुक्त कर दिया। वहीं कांग्रेस पार्टी कार्रवाई करने की बात कह रही है कांग्रेस पार्टी के नेताओं का कहना है कि करैरा के पूर्व विधायक जसवंत जाटव ने सत्ता का दुरुपयोग किया है वहीं विधायकी के नशे में चूर है। पूर्व विधायक अभी भी अपने आपको विधायक मानते हैं वह यह भूल गए कि वह करैरा विधानसभा से इस्तीफा दे चुके हैं। उन्होंने कहा कि संवैधानिक पद का दुरुपयोग करने पर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए ।अगर पुलिस प्रशासन कार्रवाई नहीं करती तो कांग्रेस पार्टी इसको लेकर न्यायालय जाएगी। इनका कहना है यह पत्र कुछ महीने पहले के हैं। जब हमने प्रतिवेदन तैयार किए थे। तारीख नहीं डाली थी, लेकिन हो सकता हैं हमारे बच्चे ने पत्र पर तारीख लिखकर उसे सोशल मीडिया पर डाल दिया। मेरी भी जानकारी में यह बात आई है। मैंने कोई पत्र नहीं लिखे। मुझे अच्छे से पता है। वर्तमान में मैं विधायक नहीं हूं तो पत्र कैसे लिख सकता हूं। जसवंत जाटव, पूर्व विधायक करैरा