कोटर में दोगुने दाम पर बेची जा रही शराब

कोटर में दोगुने दाम पर बेची जा रही शराब
विजय शंकर द्विवेदी कोटर/सतना। तहसील रामपुर बघेलान के थाना कोटर के साथ-साथ पूरे जिले में अंग्रेजी और देशी शराब की दुकानों में शराब और बियर के निर्धारित मूल्य से अधिक के दाम वसूले जा रहे हैं। इससे शराब के शौकीनों की जेब पर अतिरिक्त बोझ तो पड़ ही रहा है साथ ही सरकार को भी राजस्व क्षति पहुंच रही है। कई बार शिकायत करने के बाद भी विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। मिली जानकारी के अनुसार सतना जिले के थाना कोटर में स्थापित अंग्रेजी शराब की दूकान पर खुलेआम एमआरपी से दोगुने दाम पर शराब बेची जा रही है। ज्यादा दाम पर सवाल करने पर ठेकेदार का सेल्समैन कहता है कि हमे ज्यादा दाम पर बेचने का निर्देश है और आबकारी विभाग भी हिस्सा लेता है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रतिदिन शाम को आगकारी विभाग की गाड़ी आती है और सेल्समैन से वसूली करके चली जाती है और यदि उनसे शिकायत की जाए तो कोई जवाब नहीं मिलता है।