किसानों को गुमराह कर रही कमलनाथ सरकार - नीता पटेरिया
केन्द्र सरकार द्वारा दी गई राशि तत्काल किसानो तक पहूंचाये

Syed Javed Ali
मण्डला - प्रदेश भाजपा द्वारा प्रतयेक जिला मुख्यालय में कृषि एवं किसानों की समस्याओं को लेकर पत्रकारवार्ता अयोजित की गई। मण्डला भाजपा कार्यालय में अयोजित प्रेस वार्ता में पूर्व सांसद भाजपा की वरिष्ठ नेत्री श्रीमति नीता पटेरिया ने कहा प्रदेश की कांग्रेस सरकार को एक वर्ष होने जा रहा है, परन्तु उन्होंने किसानों, युवाओं को दिये गये वचन को नही निभाया है। कांग्रेस के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष राहूल गांधी ने वादा किया था, कि उनकी सरकार बनते ही 10 दिन में मध्य प्रदेश के किसानो का कर्ज माफ कर देंगे। यदि कर्ज माफ नही हुआ तो मुख्यमंत्री बदल देंगे। देश - प्रदेश में किसानो से हमेशा झूंठे वादे व वचन देकर उसे भूलना यह कांग्रेस की पूरानी रीति है। इस लिये सरकार के एक साल होने जा रहे है, कांग्रेस नेताओं का वचन पूरा नही हुआ। मुख्यमंत्री तो पद से नही हटे, पद से खुद राहूल गांधी हट गए। श्रीमति पटेरिया ने कहा प्रदेश में अब तक 25 प्रतिशत किसानो का कर्ज माफ नही हुआ। खरीफ ऋण की डियू डेट 31 दिसंबर तय करने का वादा किया था लेकिन वह भी नही हुआ, किसानों को डिफाल्टर घोसित कर दण्ड ब्याज सहीद कर्ज की बसूली की जा रही है। राष्ट्रीयकृत बैंक जिला सहकारी बैंक से पुनः ऋण वितृण भी नही हो रहा है।
श्रीमति पटेरिया ने कहा कांग्रेस सरकार को स्पट कराना चाहिये की कर्ज माफ के लिये धन का प्रावधान क्यों नही किया केन्द्र सरकार को कोसने से क्या इनका वचन पूरा हो जायेगा। प्रदेष में फसलों के नुकषान बड़ी मात्रा में हुआ लेकिन कांग्रेस सरकार राहत देने में नकामयाब रही हर जगह किसान यूरिया खाद के संकट से जूझ रहे है। और सरकार के इसारे पर यूरिया की कालाबजारी चल रही है। धान की समर्थन मूल्य पर खरिदी की ना व्यवस्था है इस लिये किसान समर्थन मूल्य से कम दाम पर अपनी उपज बेंचने को मजबूर है। किसानों को 12 घंटे बिजली देने का वायदा किया गया है परन्तु खेतों में पर्याप्त विद्युत अपूर्ती नही की जा रही है गेहूँ के समर्थन मूल्य में 160 रू. प्रति क्विंटल अतरिक्त देने का वादा किया गया परन्तु अभि तक यह राषी किसानो को नही दी गई। युवाओं के साथ भी धोखा किया जा रहा है प्रदेश के मुख्य मंत्री कमल नाथ चुनाव में किसानो के साथ वायदा कर उसे निभाने में नकाम रहे हैं यहि वजह है की अपनी नकामी छुपाने के लिये कांग्रेस के नेता केन्द्र सरकार को कोस रहे हैं। भाजपा सांसदों के घरों का घेराव कर ढकोसला करने का काम कांग्रेस के नेता कर रहे हैं इसका भाजपा जबाब जरूर देगी केन्द्र सरका म.प्र. को हर संभव मद्द कर रही है कांग्रेस झूठ की राजनीती बंद करे जनता के हितों की चिंता करे कनून व्यवस्था बनाये किसानो के कल्याण की चिंता करे और केन्द्र सरकार ने जो पैसा किसानो के लिये भेजा हे उसे तत्काल किसानो तक पहूंचाये इस अवसर पर जिला महामंत्री प्रफुल्ल मिश्रा, जिला मीडिया प्रभारी सुधीर कसार, नगर अध्यक्ष अनुराग चौरसिया, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमति अनीता तिवारी, मीडिया प्रभारी नाहिद तबस्सुम उपस्थित थीं।