Syed Sikandar Ali
मण्डला - जनसुनवाई में 2 दिव्यांगों को मिली जिंदगी की राह मंडला जिले के बिछिया विकासखण्ड के बन्जी गांव की दुर्गा बाई बोरजे अपने दो दिव्यांग बच्चों को लेकर मंडला कलेक्टर सूफिया फारुकी वली के पास जन सुनवाई में पहुंच कर अपनी पीड़ा सुनाई और इन दिव्यांगों के लिए मदद के लिए निवेदन किया। जिसे कलेक्टर ने उनको मिलने वाली सभी योजनाओं का लाभ एवं स्कूल में प्रवेश दिलाकर उन्हें जीने की राह दिखाने का प्रयास किया।
जन सुनवाई के दौरान दुर्गा बाई अपने दो दिव्यांग 12 साल की स्नेहा ओर 10 वर्ष का बेटा तरुण को लेकर कलेक्टर के पास मदद की गुहार लगाई। कलेक्टर ने उपसंचालक सामाजिक न्याय को दिव्यांगों को मिलने वाली सभी योजना का लाभ एवं विद्यालय में प्रवेश दिलाने के लिए कहा। उपसंचालक सामाजिक न्याय मंडला ने खैरी स्थित संचालित जस्टिस तनख्वाह मेमोरियल रोटरी स्कूल फॉर स्पेशल चिल्ड्रंस के सचिव संजय तिवारी एवं अजय खोत, कोषाध्यक्ष से संपर्क किया जो तत्काल जनसुनवाई में कलेक्टर से मिले। दोनों दिव्यांग बच्चों को उनके परिजन से बात कर स्कूल में प्रवेश देने और मदद का भरोसा दिलाया।
योजना भवन से ही स्कूल बस बुलाकर दोनों दिव्यांग ओर उनके परिजन को तन्खा स्कूल ले गए जंहा उनकी परिजन की सहमति से उनका तत्काल एडमीशन कराया।
साथ ही उनको शिक्षण सामग्री एवं स्कूल यूनिफार्म दिया गया। इसी दौरान जिला पंचायत सीईओ सुजान सिंह रावत खैरी स्थित जस्टिस तन्खा स्कूल पहुंच कर स्कूल का निरीक्षण किया एवं वाहन की व्यवस्थाएं देखीं। उनके साथ उप संचालक सामाजिक न्याय अनिल कोचर उपस्थित रहे। तन्खा स्कूल के सचिव संजय तिवारी ने बताया कि दोनों दिव्यांग बच्चों को स्कूल में प्रवेश दिलाने के बाद स्कूल वाहन से उनके ग्राम तक पहुंचा दिया गया। अब रोज उन दिव्यांगों को स्कूल वाहन से ही निःशुल्क लाया और ले जाया जाएगा।