noman khan
झाबुआ । कल्याणपुरा के समीप ग्राम काकड़ कुआं में चल रहे पंच दिवसीय योग शिविर 26 से 30 अक्टूबर तक योग स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसमें काकड़ हुआ ग्रामवासी भारी संख्या में योग प्राणायाम में उमड़ रहे हैं रविवार को लगभग 150 माता एवं बंधुओं ने योग व प्राणायाम किया ।

इसी के तारतम्य में शनिवार शाम के समय लगभग 200 लोगों ने देसी आयुर्वेदिक जड़ी बूटी से रूबरू हुए शाम के समय आरोग्य सभा का आयोजन किया गया । जिसमें पतंजलि योगपीठ हरिद्वार से पधारे हुए आचार्य विश्वामित्र के द्वारा घर घर योग घर घर यज्ञ के संदेश को देते हुए उन्होंने शाम के समय अनेक प्रकार की बीमारियों से बचने के उपाय खानपान एवं रहन सहन को सुधारने का उपाय तथा अपने दैनिक दिनचर्या को ठीक करने का उपाय भी बतलाया गया योग व प्राणायाम में बच्चे भी शिरकत कर रहे हैं कल गांव के मिडिल स्कूल प्राथमिक स्कूल योग प्राणायाम तथा व्यायाम करवाया गया क्योंकि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए योग व प्राणायाम कारीगर साबित होता है अगर बच्चे के मन में बचपन से ही योग अध्यात्म एवं भारतीय संस्कृति एवं नैतिक मूल्यों को उनके जीवन का आधार बना दिया जाए तो बच्चे सुशील बुद्धिमान तथा आरोग्य वान बनेगा इस शिविर का आयोजन वर्तमान सरपंच नरू भाई गामड तथा समस्त ग्रामवासी के द्वारा किया जा रहा है इस शिविर का समापन 30 अक्टूबर को सुबह 8-00 बजे आयुष का महायज्ञ के साथ संपन्न किया जावेगा ।