सांसद कप के फाइनल में पहुंची निशान ए खालसा पंजाब

सांसद कप के फाइनल में पहुंची निशान ए खालसा पंजाब

सांसद कप के फाइनल में पहुंची निशान ए खालसा पंजाब

रोमांचक मुकाबले में बालाघाट को 6 रनों से दी मात

सिवनी मालवा और नरसिंहपुर के मध्य दूसरा सेमीफाइनल कल

nishan-e-khalsa-punjab-reached-the-final-of-saansad-cup Syed Javed Ali मण्डला - स्थानीय महात्मा गाँधी स्टेडियम में चल रहे सांसद कप टी - 20 अंतरराज्यीय क्रिकेट प्रतियोगिता में मंगलवार को प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मैच डीआरपी बालाघाट एवं निशान ए खालसा पंजाब के मध्य खेला गया। जिसमें निशान ए खालसा पंजाब ने रोमांचक मुकाबले में डीआरपी बालाघाट को 6 रनों से हराकर फाइनल में जगह बनाई। इसके पूर्व टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब की टीम निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 157 रन बनाये। नयन चव्हाण ने शानदार बल्लेबाजी करते हुये 42 बॉल में 62 रनों का योगदान दिया। nishan-e-khalsa-punjab-reached-the-final-of-saansad-cup अंतिम विकेट की साझेदारी ने मैच को बनाया रोमांचक - 158 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुये डीआरपी बालाघाट के बल्लेबाजों ने अंतिम ओवर तक संघर्ष जारी रखा और इस दौरान मैच दोनों तरफ झूलता रहा। ओपनर बल्लेबाज रॉबिन ने 27 बॉल में 55 रनों की पारी खेली, मध्यक्रम के बल्लेबाज और टीम के कप्तान तॉशिफ अहमद ने कप्तानी पारी खेलते हुये नाबाद 25 बॉल में 33 रन बनाये और अंतिम बल्लेबाज ऋषिकेश पवार के साथ 31 रन की साझेदारी कर मैच को रोमांचक बना दिया। हालांकि आखिरी ओवर में अंतिम विकेट की यह साझेदारी 151 में टूट गई और पंजाब ने यह मुकाबला 6 रनों से जीत लिया। निशान ए खालसा पंजाब के खिलाड़ी नचिकेत भूते ने 4 ओवर में 30 रन देकर 4 महत्वपूर्ण विकेट लिये और बल्लेबाजी के दौरान अपनी टीम के लिये 21 रन जुटाये उनके इस हरफनमौला प्रदर्शन को देखते हुये उन्हें मैन ऑफ दा मैच पुरूस्कार से सम्मानित किया गया। बुधवार की दोपहर 1 बजे से प्रतियोगिता का दूसरा सेमीफाइनल सिवनी मालवा और नरसिंहपुर के मध्य खेला जायेगा। ये रहे उपस्थित - मैच के दौरान मंच में बतौर अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष भीष्म द्विवेदी, सुनील नामदेव, जयदत्त झा, हैप्पी उपाध्याय, शकुंतला गौर, योगेन्द्र राय, प्रशांत दीक्षित, रीतेश राय, आनंद सोनी, बसंत चौधरी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने मैच शुरू होने के पूर्व खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त कर टॉस कराया। इनकी रही भूमिका - इस आयोजन को सफल बनाने में सांसद कप आयोजन समिति के प्रमुख वेद प्रकाश कुलस्ते, क्षितिज शुक्ला, आशीष झारिया, नितांत ठाकुर, जितेंद्र नंदा, ऋषभ सिन्हा, अंकित ज्योतिषी, शिवांशु तिवारी, हिमांशु सिरसाम, यशवंत मरावी, पीयूष कार्तिकेय, अनुराग बिट्टू चौरसिया, संतोष तिवारी की उल्लेखनीय भूमिका रही।