ताइवान न्यूज ने इस तस्वीर को 'फ़ोटो ऑफ द डे' शीषर्क से प्रकाशित किया
नई दिल्ली. भारत-चीन के बीच हिंसक झड़प के बाद ताइवान में एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है. वायरल तस्वीर में भगवान राम का ड्रैगन पर वार करते हुए दिखाया गया है. यह तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. तस्वीर के कैप्शन में लिखा है "वी कॉन्कर, वी किल". इस संदेश के साथ तस्वीर वायरल हो रही है. ताइवान न्यूज ने इस तस्वीर को 'फ़ोटो ऑफ द डे' शीषर्क से प्रकाशित किया है.
ताइवान न्यूज ने इस पोस्टर को प्रकाशित किया है
भारत में भी यह पोस्टर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर खूब लाइक भी हो रहा है और आकर्षण का केंद्र भी बना हुआ है. इस पोस्टर में भगवान राम ड्रैगन को मारते हुए दिखाई दे रहे हैं. अमूमन भारत में दशहरा के समय इस तरह की तस्वीर वारयल होती है. भारतीय बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक के तौर पर इस तरह की तस्वीर का इस्तेमाल करते हैं.
मंगलवार को लद्दाख सीमा के पास एक विवादित खंड पर भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच भीषण संघर्ष हुआ, जिसमें भारतीय पक्ष के 20 लोग शहीद हो गए जबकि 4 गंभीर रुप से घायल हो गए. चाइनीज आर्मी (पीएलए) के भी 43 सैनिक या तो शहीद हो गए हैं या घायल हैं.
पोस्टर में राम 'ड्रैगन' को मारते दिख रहे हैं
इस फोटो में भगवान राम विष्णु के सातवें अवतार एक धनुष को चित्रित करते हुए चीनी ड्रैगन पर तान रखे हैं. कहा जा रहा है कि हांगकांग सोशल मीडिया साइट LIHKG पर पोस्ट किया गया था. हॉन्गकॉन्ग के ट्विटर यूज़र होसाईलाई ने जल्द ही इसे साझा किया और लिखा "एक भारतीय मित्र ने इस अति सुंदर चीन-भारतीय योद्धा को पहले ही समाप्त कर दिया है.'
बता दें कि अपनी विस्तार और वर्चस्ववादी नीतियों के कारण चाइना को अपने पड़ोसी मुल्कों से कभी भी अच्छे संबंध नहीं रहे हैं. चीन कम्युनिस्ट विचारधारा के कारण अपने आसपास के तमाम क्षेत्र पर बलपूर्वक और कुटिलता से नियंत्रण स्थापित करने का प्रयास सालों से करता आ रहा है. ताइवान भी चीन के इस नीति से परेशान है.