प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की हुई समीक्षा

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की हुई समीक्षा

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की हुई समीक्षा

बैठक में शामिल हुई जिला पंचायत अध्यक्ष व विधायक

prime-ministers-village-road-scheme-reviewed Syed Javed Ali मण्डला - जिला योजना भवन कक्ष में जिले में प्रस्तावित प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। समीक्षा बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती मरावी, विधायक देवसिंह सैयाम, कलेक्टर डॉ. जगदीश चंद्र जटिया, जिला पंचायत सीईओ तन्वी हुड्डा, जनप्रतिनिधि एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में महाप्रबंधक, मध्यप्रदेश ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण परियोजना क्रियान्वयन इकाई मंडला द्वारा सड़क योजना से संबंधित योजना बावद् विस्तृत पावर पाइंट प्रजेंटेशन दिया गया। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने योजना के क्रियान्वयन से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। बैठक में सड़क योजनाओं के शीघ्र अनुमोदन के लिए आवश्यक प्रस्ताव प्रेषित करने संबंधी विषयों पर चर्चा की।