आतंकी ठिकानों को तबाह कर शहीदों को दी सच्ची श्रद्धांजलि: रमन
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने ट्वीट कर एयर स्ट्राइक पर बयान दिया है. डॉ. रमन सिंह ने लिखा है- 'आज इंडियन एयरफोर्स ने बालाकोट में आतंकी ठिकानों को तबाह कर पुलवामा के शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि दी है. 12 दिनों के भीतर सर्जिकल स्ट्राइक-2 कर हमारी सेना ने बता दिया कि जब भी वो हमारी सेना से टकराएँगे उन्हें ऐसे ही जवाब दिया जाएगा.' एयरफोर्स की पीओके में एयर स्ट्राइक के बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी प्रतिक्रिया दी है. सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर लिखा है- 'भारतीय वायुसेना को हमारा सलाम. हमें देश के इन जवानों के साहस और शौर्य पर गर्व है. आतंकवाद को अब जड़ से उखाड़ने का वक्त आ गया है. सीएम के इस ट्वीट पर लोगों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं.' बता दें कि पुलवामा में बीते 14 फरवरी को सीआरपीएफ के काफिले पर आतंकवादी हमला किया गया था. इसमें सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे. इसके बाद छुपे आतंकियों से मुठभेड़ में चार अन्य जवान भी शहीद हुए थे. इस घटना के बाद पूरे देश में आक्रोश का माहौल था. पूरे देश से आतंकवादियों पर कार्रवाई की मांग की जा रही थी.हमला नहीं प्रतिशोध है हर भारतीय का आक्रोश है आज #indianairforce ने #Balakot में आतंकी ठिकानों को तबाह कर पुलवामा के शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि दी है। 12 दिनों के भीतर #Surgicalstrike2 कर हमारी सेना ने बता दिया कि जब भी वो हमारी सेना से टकराएँगे उन्हें ऐसे ही जवाब दिया जाएगा।
— Dr Raman Singh (@drramansingh) February 26, 2019
bhavtarini.com@gmail.com 