Reliance Jio के इन प्लान्स में है सबसे ज्यादा फायदा, ग्राहक खूब करा रहे रिचार्ज
नई दिल्ली
रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने हाल ही में अपनी वेबसाइट और JioCinema मोबाइल एप के इंटरफेस में बदलाव किया है। इसके अलावा कंपनी ने अपने प्रीपेड प्लान्स की तीन कैटेगरी- सुपर वैल्यू, बेस्ट सेलिंग और ट्रेंडिंग भी पेश की हैं। सुपर वैल्यू में उन प्लान्स को रखा गया है, जो औसतन कम कीमत में ज्यादा वैलिडिटी और डेटा दे रहे हैं। बेस्ट सेलर वो प्लान हैं जिन्हें ग्राहक सबसे ज्यादा रिचार्ज करा रहे हैं। जबकि ट्रेंडिंग में सबसे ज्यादा चर्चित प्लान की जानकारी मिलेगी।
इस कैटेगरी में रिलायंस जियो के चार प्रीपेड प्लान आते हैं जिनकी कीमत 199 रुपये, 555 रुपये, 599 रुपये और 2399 रुपये है। 199 रुपये वाले प्लान में 28 दिन की वैलिडिटी, रोज 1.5 जीबी डेटा, 555 रुपये वाले प्लान में 84 दिन की वैलिडिटी, रोज 1.5 जीबी डेटा, 599 रुपये वाले प्लान में 84 दिन की वैलिडिटी, रोज 2 जीबी डेटा, और 2,399 रुपये वाले प्लान में 365 दिन की वैलिडिटी, रोज 2 जीबी डेटा मिलेगा। ये सभी प्लान अनलिमिटेड कॉलिंग, रोज 100 SMS और जियो एप्स के सब्सक्रिप्शन के साथ आते हैं।
bhavtarini.com@gmail.com 