अचानक चाट की दुकान पर पहुंचे सिंधिया, तले समोसे

अचानक चाट की दुकान पर पहुंचे सिंधिया, तले समोसे
asish malviya अशोकनगर। हाथ में लोहे का छरिया और क ढाई में गर्म तेल में समोसे डालते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और क्षेत्रीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया का यह अलग अंदाज गुरुवार को शहर के गांधी पार्क चौराहे पर देखा गया। जहां सांसद श्री सिंधिया ने न केवल समोसे तले बल्कि समोसे बनाने की विधि को भी विस्तार से जाना और हाथ में मैंदे से बनी पट्टी लेकर उसमें आलू भरकर आकृति दी। इस नजारे के दर्जनों लोग चश्मदीद गवाह भी बने। दरअसल जिले के दौरे पर आये क्षेत्रीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया का काफिला गुरुवार की सुबह गांधी पार्क से गुजर रहा था। इस दौरान अचानक श्री सिंधिया गांधी पार्क स्थित एक चाट की दुकान पर पहुंच गये। अचानक सांसद को अपनी दुकान पर आता देख, दुकान संचालक भी हक्का-बक्का रह गया। इस दौरान श्री सिंधिया ने चाट की दुकान पर पूरे चाव के साथ समोसे तले। वहीं इसी बीच उन्होंने दुकान के कर्मचारी से समोसे बनाने की विधि जानी और साथ मे खुद भी अपने हाथों से समोसे बनायें। हमेशा राजनैतिक और सामाजिक कार्यो मे व्यस्त रहने वाले सांसद का यह रुप देखकर मौके पर मौजूद कांग्रेसी सहित अन्य लोग भी काफ ी उत्साहित नजर आये। क्या पकौडे तलने की बात का जबाब है समोसे दरअसल पीएम नरेन्द्र मोदी द्वारा युवाओं से जब पकौडे तलने की बात कही गई थी, तो यह बात देशभर में चर्चाओं का विषय रही थी। मीडिया से लेकर सोशल मीडिया तक इस बात को लेकर तमाम वयान बाजी सामने आई थी। युवाओं में भी इस बात को लेकर खासा रोष देखा गया था। गुरुवार को सांसद द्वारा जब अचानक चाट की दुकान पर पहुंचकर समोसे तले गये तो, इस बात को पकौडे तलने की बात के जबाब के रुप में माना जा रहा है। राजनैतिक हल्कों में यह चर्चा चल निकली है कि यह उस बात का सटीक जबाब है।