शुचि उपाध्याय और अम्बिका पटेल को मिली संभागीय क्रिकेट टीम में जगह
बालिकाओं के चयन से खिलाडियों में ख़ुशी की लहर
[caption id="attachment_250028" align="alignnone" width="606"]

अम्बिका पटेल[/caption]
Syed Javed Ali
मण्डला - बीते दिनों जबलपुर में संभागीय क्रिकेट टीम बालिका वर्ग की घोषणा कर दी गई है जिसमे मण्डला जिले की दो बालिकाओं का चयन हुआ है। जबलपुर के रानीताल मैदान में चयनकर्ता मेघा जैन, मैडम बाबुसा, उमा गर्ग और मैडम नीलिमा ने मण्डला के केंद्रीय विद्यालय की शुचि उपाध्याय और मोंटफोर्ट स्कूल की अम्बिका पटेल का क्रमश अंडर 16 एवम अंडर 19 टीम में चयन किया गया है। संभागीय क्रिकेट एकेडमी के सचिव धर्मेश ठाकुर ने बताया कि जल्द ही चयनित खिलाड़ियों का केम्प लगाया जाएगा। चयनित खिलाडी राज्य स्तरीय बालिका क्रिकेट प्रयोगिता में जबलपुर संभाग का प्रतिनिधित्व करेंगी। मण्डला की बालिकाओं को जबलपुर संभाग की टीम में जगह मिलने से खिलाडियों में हर्ष व्याप्त है। बच्चों के कोच रवि साहू ने कहा है कि अब दोगुने उत्साह से कम किया जाएगा ताकि मण्डला का नाम खेल में निरंतर बढ़ता रहे। शैलेष दुबे,रिंकू राय, समीर बाजपाई, शेख आरिफ, राजेन्द्र तिवारी सहित अनेक खेल प्रेमियों ने मण्डला क्रिकेट एकेडमी सहित चयनित बालिकाओं को शुभकामनाएं दी है।