सोनी सब के 'जीजाजी छत पर हैं' में ‘जीजाजी हुए बेघर’                                             

            सोनी सब के 'जीजाजी छत पर हैं' में ‘जीजाजी हुए बेघर’                                              
सोनी सब के हल्‍के-फुल्‍के मनोरंजक शो, ‘जीजाजी छत पर हैं’ के दर्शक जल्द ही निराश होने वाले है, क्योंकि उनके पसंदीदा किरदारों पिंटू भाभी (हरवीर सिंह) और पंचम (निखिल खुराना) को घर छोड़ने के लिए मजबूर किया जा रहा है। इलायची (हिबा नवाब) और पंचम की आखिरकार शादी हो जाने के चलते इस शो ने सफलतापूर्वक अपने दर्शकों को बांधे रखा है, लेकिन उनकी प्रेम कहानी इतनी भी आसान नहीं है। एक तरफ जहां, इलायची और पंचम शादीशुदा हैं, वहीं मुरारी (अनूप उपाध्याय) अपनी बेटी को यह सिखाने की कोशिश करता है कि वह अपने नौकरों,  खासकर पंचम के साथ कैसे व्यवहार करें और उसे कैसे कंट्रोल में रखे। इससे नाखुश इलायची पंचम को मुरारी के साथ बुरा व्यवहार करने के लिए उकसाती है, ताकि वह अपना खोया आत्मसम्मान हासिल कर सकें। अब दरअसल, यह आइडिया उन्हीं पर भारी पड़ता है, क्योंकि पंचम के व्यवहार से नाराज होकर मुरारी उसे नौकरी से निकाल देता है और अपना घर भी खाली करने के लिए कह देता है। ऐसे में पिंटू और पंचम के सामने बंसल हाउस छोड़ने के अलावा कोई और रास्‍ता नहीं बचा है। क्या इलायची पंचम को वापस ला पाएगी? पंचम की भूमिका निभा रहे निखिल खुराना ने कहा, “पंचम हमेशा इलायची के साथ अपनी शादी के लिये मुरारी को मनाने के लिए प्लान बनाता रहता है। पहले गरीब होने का दिखावा करते हुए, पंचम अब सम्मान हासिल करने के लिए मुरारी के साथ बुरा बर्ताव करने की कोशिश करता है, लेकिन यह दांव उलटा पड़ता है और आखिर में उसे ही एक मुसीबत में डाल देता है। अब जब पंचम को बंसल हाउस से बाहर निकाल दिया गया है, तो यह देखना दर्शकों के लिए मनोरंजक होगा कि पंचम और पिंटू कैसे बेघर होकर अपना गुजारा चलाएंगे।“ पिंटू की भूमिका निभा रहे हरवीर सिंह ने कहा, “पिंटू और पंचम अब एक और मुसीबत में हैं क्योंकि मुरारी ने उन्हें घर छोड़ने के लिए कहा है और ऐसे में अब ये दोनों बेघर हैं। अब जबकि यह दोनों अपने लिए एक अदद घर की तलाश में हैं तो, दर्शकों के लिए यह देखना बेहद दिलचस्प होगा कि आगे क्या होता है। मैं इस शो में पिंटू की भूमिका निभाते हुए हर एक पल का आनंद ले रहा हूं क्योंकि शो के सभी कलाकार एवं तकनीशियन बहुत प्‍यारे एवं कमाल के हैं और ऐसे में हर दिन सेट पर काफी मजा आता है।  देखते रहिये, 'जीजाजी छत पर हैं', हर सोमवार से शुक्रवार रात 9:30 बजे, केवल सोनी सब पर